Blogvani.com
Blogvani.com

शुक्रवार, 8 मार्च 2013

YE CHEHRA KITAABI

    दुनिया मेरे आगे


ये चेहरा किताबी!
-राज वाल्मीकि
आज तो सचमुच में चमत्कार हो गया। फेसबुक पर न जाने कैसे एक साथ मेरी सात-सात स्कूल की सहेलियां मिल गईं - वह भी 15 साल बाद! और मैंने मान लिया कि सच में दुनिया गोल है। यह फेसबुक का चमत्कार है। सच आज फेसबुक को धन्यवाद देने का खूब मन कर रहा है।(विपिन चौधरी, कवियत्री)। ऐसी ही फीलिंग न जाने कितने लोगों को हुई होगी। मेरे एक मित्र कहते हैं कि यह आभासी दुनिया है। दूसरे मित्र कहते हैं कि यहां दिखता कुछ है और होता कुछ है। फिर भी उनके फेसबुक एकाउंट जरूर होते हैं। यानी सारे इसकी शिकायत करते हैं -फिर भी इससे मोहब्बत करते हैं। वैसे फेसबुक के फायदे गिनाने वालों की संख्या भी कम नहीं है। इसे सोशल मीडिया भी कहा जाता है। इसके माध्यम से आप अपडेट भी रह्ते हैं। मित्रो से जुडे भी रहते हैं। अगर आपके पास इंटरनेट कनेक्सन की सुविधा है तो आप फेसबुक का लाभ उठा सकते हैं। आप अपने दोस्तो से निशुल्क बात कर सकते हैं। फेसबुक पर आप अच्छे दोस्त बना सकते है। एक साथ कई दोस्तो से बात कर सकते है। अपनी भावनाए  शेअर कर सकते है। फोटो शेअर कर सकते हैं। मेसेज भेज सकते है। ये अलग बात है कि अन्य आविष्कारो की तरह फेसबुक का दुरुपयोग भी हो सकता है - होता भी है। किशोर-किशोरियो के अधिकाश माता-पिता चाह्ते है कि उनके बेटा-बेटी फेसबुक एकाऊट ना खोलें -क्योंकि कोई फ्रोड उनके बच्चो को बह्का ना ले। कई बार लोग आपत्तिजनक  फोटो या अश्लील या विचलित करने वाली तस्वीर भी शेअर कर देते हैं। कुछ धार्मिक भावानाओ को भड्काने वाली टिप्पणी भी पोस्ट कर देते हैं। बावजूद इसके बहुत कुछ अच्छा भी होता है। लोग अच्छे-अच्छे मेसेज सुंदर-सुंदर तस्वीरे भी शेअर करते हैं। उपयोगी सूचनाए भी हमे फेसबुक पर मिल जाती हैं। लोग दुख और खुशी के पल, शादी-विवाह, कार्यकर्म, अपनी उपलब्धियां, यादगार तस्वीरो को भी शेअर करते हैं। इस तरह मित्रो के साथ सूचनाओ का आदान-प्रदान आसानी से हो जाता है।
फेसबुक एक मंच भी है। वर्तमान ज्वलंत समस्याओ पर बहस करने के लिए। यहा हम स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो पर बहस कर सकते है - करते है। फेसबुक पर आप लोगो की सकारात्मक एवम नकारात्मक दोनो तरह की प्रतिक्रियाए देख सकते हैं। कुछ लोग कहते है कि फेसबुकिया मित्र बहुत विश्वश्नीय नही होते। कई बार तो लोग अपना जेनडर ही चेंज कर लेते है अर्थात् पुरुष स्त्री बन जाते है और स्त्री पुरुष, मामला बहुत कन्फ्यूजनात्मक हो जाता है। पर मित्र इसके सकारात्मक फायदे भी कम नही हैं। कई लोग फेसबुक पर बहुत अच्छे मित्र भी बन जाते है। कई विपरीतलिंगियों का प्यार भी परवान चढ जाता है। कई साहित्यकारो को तो पुरुस्कार भी फेसबुक की वजह से ही मिले हैं। फेसबुक के माध्यम से हम अपने देश - विदेश के मित्रो से भी घर या दफ्तर मे बैठे-बैठे रूबरू  हो सकते हैं। बात कर सकते हैं। वैसे आजकल फेसबुक के साथ-साथ ओरकुट एवम टवीट्रर भी मैदान मे हैं। पर कहते है कि फेसबुक की है बात और!
यदि आपके पास कम्प्युटर, लैपटोप, टेबलेट या मोबाईल और इंटरनेट की सुविधा है तो आप अपने मित्रो का  काफी बडा नेट्वर्क  बना सकते हैं। फेसबुक मे लोगो की मित्र सूची मे तीन-तीन हजार तक मित्र होते हैं। आज का युग सूचना क्रांति का युग है। अगर आप समय के साथ चलना चाह्ते है तो उपरोक्त गैजेट्स आपके हमसफर हो सकते है और अन्य साईटो के साथ-साथ फेसबुक भी आपकी मदद्गगार हो सकती है। पर इसका उपयोग समझादारी से करना चाहिए जैसे चाकू से सब्जी भी कट सकती है और मर्डर भी।   
फिल्मी गीत की पंक्तिया है-किताबें बहुत-सी पढ़ी होंगी तुमने, बता मेरे चेहरे पे क्या -क्या लिखा है। साहब चेहरा पढ्ना सबके वश की बात नही होती। वैसे कहते हैं कि चेहरा हमारे दिलो-दिमाग का आईना भी होता है। फेसबुक पर भी एक विकल्प होता है- आपके दिमाग मे क्या है। उस समय जो भी आपके दिलो-दिमाग मे हो आप फेसबुक के माध्यम से शेअर कर सकते हैं।
    फ़ेसबुक किसी के दिल बहलाने का माध्यम है तो किसी को अवार्ड जितवाकर बनाती है खिताबी्। सचमुच आज की जरूरत है-ये चेहरा किताबी। नहीं क्या!
(कार्यालय सहकर्मी ऊषा जी, सचिता जी, सना जी एवं अर्चना जी के सहयोग से)
संपर्कः 9818482899, 36/13 ग्राउण्ड फ्लोर, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008

मंगलवार, 30 अक्टूबर 2012

क्या ये भी इन्सान हैं?


                                                               क्या ये भी इन्सान हैं?

गौर तलब है कि बलजीत नगर, एफ ब्लॉक, पंजाबी बस्ती पच्चीस-तीस साल से बसी हुई है। यहां करीब चार-पांच हजार झुग्गियां हैं और आबादी बीस से पच्चीस हजार है। पर यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रही जैसे प्रशासन घोड़े बेचकर सोया हुआ है। हकीकत तो यह है कि लोगों को बुनियादी सुविधाओं से महरूम करने में स्वयं प्रशासन की भी भूमिका रही है। बच्चे हों, युवा हों या बूढ़े, सभी की जुबान पर इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव का दर्द है।
बीसियों साल से रह रही मुन्नी बताती हैं कि बिना किसी नोटिस के  प्रशासन हमारी झुग्गियां तोड़ने तो आ जाता है पर न उन्हे कोई विकल्प मुहैया कराता है और न इस बात की सुध लेता है कि यहां के लोग किस हाल में जी रहे हैं। वे बताती हैं कि यहां सभी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है - पर हमारी फरियाद कौन सुनेगा।
पगली ताई के नाम से जानी जाने वाली एक वयोवृद्ध महिला ने बताया कि पहले महिलाएं शौच के लिए एक खाली जगह का इस्तेमाल करती थीं तो दूसरी ओर की ग्राउण्ड का प्रयोग पुरूष शौच के लिए किया करते थे। पर एक तरफ डी.डी.ए. वालों ने किन्ही दूसरे क्षेत्र के लोगों के लिए पुनर्वास के लिए घर बनाने के नाम पर उस खाली जगह पर कब्जा कर लिया तो दूसरी ओर प्रशासन ने स्काउट कैंप के नाम पर जगह घेर ली। अब झुग्गीबस्ती के लोग शौच के लिए जाएं तो जाएं कहां?
झुग्गीबस्ती के वरिष्ठ नागरिक श्री रामानन्द झा ने कहा कि यहां परेशानियां ही परेशानियां हैं। क्या-क्या बाताएं। हमें यहां गुजारे लायक भी पानी नहीं मिलता। यहां के निवासी कई बार बोरिंग ट्यूब वेल के बारे में कह चुके हैं। पर न यहां के निगम पार्षद के कान पर जूं रेंगती है और न विधायक के। वोट लेेने के समय  तो हाथ जोड़ते हुए आ जाते हैं। वोट मिलने के बाद भूले से भी इधर का रूख नहीं करते। हमारी बस्ती में खंड़जा डालने के लिए पहले रोड भी नप गया  था। खड़ंजा भी पास हो गया था। लेकिन विधायक ने फण्ड नहीं दिया। इस कारण अभी तक खंड़जा नहीं डाला गया। प्रशासन ने सारी जगह पर कब्जा कर लिया है। शौच के लिए जगह नहीं है। लोग बड़ी शर्मनाक स्थिति से गुजर रहे हैं।
वर्षों से यहां रह रही चालीस वर्षीया कमलेश जी ने  बताया कि यहां आसपास डिसपेंसरी की भी सुविधा नहीं हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य सेवा/जांच की कोई सुविधा नहीं है। उनको डिलीवरी के समय परेशानी हो जाती है।  सरकारी अस्पताल भी चार किलोमीटर दूर है। वहां भी कोई गर्भवती महिला जाती है तो उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। यहां से काफी दूर पर एक शौचालय है वहां रात के समय जवान लड़कियों को भेजना भी मजबूरी होती है खराब माहौल के कारण कोई अपनी जवान लड़कियों को वहां नहीं भेजता चाहता। यहां सबसे बड़ी परेशानी शौच सुविधा का न होना है।
सरकारी कर्मचारी बावन वर्षीय आर.डब्ल्यू.ए. सचिव हीरालाल वर्मा अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहते हैं कि पता नहीं प्रशासन हमें इन्सान भी समझता है या नहीं। शौच जैसी दैनिक निवृति के लिए भी झुग्गीवासियों के लिए व्यवस्था नहीं है इससे बड़ी अमानवीयता और क्या होगी। प्रशासन और राजनेता हम झुग्गीवासियों को वोटबैंक से अधिक कुछ नहीं समझते।
बलजीत नगर एफ ब्लॉक पंजाबी बस्ती के रेसीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पचास वर्षीय प्रभुदयाल पैंटर जी ने बताया कि देखिए सच्चाई तो यह है कि प्रशासन चाहता ही नहीं कि यहां झुग्गीबस्ती रहे। इसलिए यह प्रशासन की सोची-समझी साजिश है कि यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से महरूम कर दिया जाए ताकि लोग स्वयं ही यहां से चले जाएं। बाद में प्रशासन इस जगह का कोई व्यवसा यिक उपयोग कर सके। दुखद है कि कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ का नारा देने वाली कांग्रेस बड़े-बड़े पूंजीपतियों का साथ दे रही है या कह सकते हैं कि आम आदमी को पूंजीपतियों के हाथ बेच रही है। नहीं तो इतनी बड़ी आबादी के लिए न शौचालय हैं, न स्कूल है, न डिसपेंसरी है। लोग बदतर स्थिति में जीवनयापन कर रहे हैं। पर प्रशासन को इनकी बदहाली से कोई लेना देना नहीं है।

इसी प्रकार का दर्द बलजीत नगर एफ ब्लॉक पंजाबी बस्ती के आर.डब्ल्यू.ए. के अध्यक्ष श्री लाल कुमार जी के शब्दों में देखने को मिलता है। वे कहते हैं कि आर.डब्ल्यू.ए. का प्रधान होने के कारण मेरी जिम्मेदारी तो और भी बढ़ जाती है। लोग मुझ से बुनियादी सुविधाओं के लिए शिकायत करते हैं। उनकी शिकायतें जायज भी होती हैं। पर मुझ बहुत दुख होता है कि मैं चाह कर भी बस्तीवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाता। निगम पार्षद एवं विधायक का एसोसिएशन के लेटर हेड पर पत्र लिखकर कई बार उनका ध्यान इन बुनियादी समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। पर परिणाम वही ढाक के तीन पात। पर हमने हिम्मत  नहीं हारी है। अभी भी एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने स्तर पर लगातार प्रयासरत हैं। बस्तीवासियों की ओर से मीडिया वालों से भी अनुरोध करता हूं कि वे हमारी बुनियादी समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करें। शायद मीडिया की पहल से ही प्रशासन कुछ राहत प्रदान करे और हम गरीबों का कुछ भला हो जाए।

संपर्कः 9818482899, 36/13 ग्राउण्ड फ्लोर, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008, rajvalmiki71@gmail.com

सोमवार, 26 दिसंबर 2011

किन्नर समाज का दर्द

हाशिए से
किन्नर समाज का दर्द
-राज वाल्मीकि
रानी महन्त (किन्नर) कहती हैं कि - ‘ मैंने बहुत से किन्नर इकट्ठे किए और रामलीला मैदान जाकर अन्ना हजारे का समर्थन किया। अन्ना हजारे को देखकर लगता है कि कोई तो है जो अपने बारे में न सोचकर जनता के बारे में सोचता है। उसकी भलाई के लिए अन्शन रखता है। जब वह हमारी भलाई के लिए, भ्रष्टाचार मिटाने के लिए इतना कर रहे हैं तो हमें भी उनका साथ देना चाहिए।’ वे कहती हैं कि हम किन्नरों में बहुत इंसानियत होती है। अधिकांश औरतों-मर्दों को देखकर हैरानी होती है कि वे अपने स्वार्थ में ही लिप्त रहते हैं। दूसरों का दुख नहीं बांटते। वे अपने बारे में बताती हैं कि ‘कई बार मैंने बेसहारों को सहारा दिया है। सड़क पर घायल पड़े लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। अपनी जेब से डॉक्टरों की फीस भरी है। पर यह देखकर दुख होता है कि समाज हमें ऐसी नजरों से देखता है  जैसे हम किसी दूसरे ग्रह के प्राणी हों। लोगों की नजरों में हमारे प्रति उपहास होता है। वे हमें हिकारत से देखते हैं। हमें मनोरंजन की वस्तु समझते हैं।’ रानी आगे कहती हैं कि ‘आप मेरी इस बात पर यकीन न करें तो बस्ती में जाकर पूछ लीजिए। मैं  दुख-सुख में सबके काम आती हूं। मेरे मन में जनहित की भावना है।’ ये पूछे जाने पर कि ‘यदि आपको टिकट मिल जाए तो आप  निगम पार्षद का चुनाव लड़ना चाहेंगी?’ वे कहती हैं ‘जरूर’। और अगर बस्ती वालों ने मुझे जिता दिया तो मैं इस बस्ती का कायाकल्प कर दूंगी। झुग्गियां नहीं तोड़ने दूंगी। इन्हें अधिकृत कराउंगी। अपना कर्तव्य  ईमानदारी से निभाउंगी। वैसे भी समाज सेवा करती रहती हूं। मैंने एड्स के प्रति जागरूकता के लिए
आवाज उठाई है। मैं चाहती हूं कि  किन्नरों का भी इलेक्शन में कोटा होना चाहिए। हम किन्नर जबान के पक्केे होते हैं। सबसे पहले तो मैं यहां स्कूल खुलवाउंगीं। क्योंकि इस बस्ती में एक भी स्कूल नहीं है। दूसरी महिलाओं के लिए डिस्पेंसरी, छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी। कच्ची गलियों को पक्का करवाउंगी।’ मेरे यह पूछने पर कि क्या बच्चों की बधाई मांगने से आपका गुजारा हो जाता है? वे कहती हैं कि हमारे इलाके बंटे होते हैं।
रानी महन्त   जैसे एक थाने के अन्तर्गत जितना क्षेत्र होता है वह उस क्षेत्र विशेष में रहने वाले किन्नर समुदाय का होता है। उस क्षेत्र में बच्चों की बधाई के अलावा शादी-विवाह में भी हम अपना हक लेते हैं। इस से गुजारा हो जाता है। पर हमारे लिए पेट भरना ही काफी नहीं है। पेट तो जानवर भी भर लेतेे हैं। हम चाहते हैं कि हम भी इन्सान हैं। हमारी भी इज्जत है। लोग हमारे प्रति अपनी सोच बदलें। हमें इन्सान समझें। हमारा मजाक न उड़ाएं। किन्नर समुदाय के बारे में पूछने पर उन्होेंने बताया कि हमारा समाज चार भागों में बंटा होता है। ये हैं - 1.राय वाले 2.सुजानी 3.मण्डी वाले और 4. लश्करिया। उनसे यह पूछने पर कि कुछ किन्नर सड़कों पर या बसों में भी पैसा मांगते हैं। इसके बारे में आपका क्या कहना है? इस पर वे कहती हैं  कि असल में वे किन्नर नहीं हैं। किन्नर कभी इस तरह सड़कों और बसों में पैसे नहीं मांगते। हमारे भी गुरू होते हैं और वे कभी इस तरह पैसा कमाने का आदेश नहीं देते।’


 
अम्बालिका
 उनके पास एक सतरह-अठारह साल की किन्नर बैठी हुई थी। मैंने उसके बारे में पूछा  तो उन्होने बताया कि इसका नाम अम्बालिका सिंह राठौर है। ये लखनऊ की है। तीन साल की उम्र में मुझे ये लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चाय वाले की दुकान के पास लावारिश मिली। मैं इसे अपने साथ दिल्ली ले आई। मैंने ही इसकी तब से परवरिश की है। आप चाहें तो इससे भी पूछ सकते हैं। मैंने उसे अपने बारे मे बताने को कहा तो वह बोली-‘ मैं अठारह साल की हूं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में बी.ए.सेकेण्ड ईअर की छात्रा हूं। रानी जी ने मुझे बचपन से पाला-पोष कर बड़ा किया है। पढ़ाया-लिखाया है। ये ही मेरी माता-पिता हैं। मैं इन्हीं के साथ यहां ब्छ.115 टाली वाली बस्ती, गली नं.10 , आनन्द पर्वत में रहती हूं। किन्नर समाज में मुश्किल से 10 प्रतिशत लोग पढ़े लिखे हैं। मैं अपनी गुरू रानी जी की आभारी हूं कि वे मुझे उच्च शिक्षा दिला रही हैं।’ ये पूछने पर कि पढ़ाई के दौरान कोई परेशानी होती है? तो अम्बालिका बताती है कि लड़के हमें छेड़ते हैं। ‘हिजड़ा’ कहकर हमारा मजाक बनाते हैं। तब मैं सोचती हूं कि जब ये पढ़े-लिखेे, शिक्षित और सभ्य कहे जाने वाले लोग हमारा मजाक उड़ा रहे हैं तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जाए। कब बदलेंगे ये लोग हमारे प्रति अपनी सोच। उससे यह पूछने पर कि क्या आप सरकार से कुछ अपेक्षा रखती हैं तो वह कहती है ‘हम भी इस देश के नागरिक हैं। सरकार जिस प्रकार की सुविधाएं विक्लांग लोगों को देती है वैसी ही हमें दे। नौकरियों मे किन्नरों का अलग आरक्षित कोटा होना चाहिए। एजूकेशन मे फीस कम होनी चाहिए। एडमिशन में ैब्ध्ैज्ध्व्ठब् की तरह सुविधाएं मिलनी चाहिए। अम्बालिका से ये पूछने पर कि क्या आप चाहती हैं कि आपकी शादी हो? वह कुछ शरमाते हुए कहती है कि उसे अच्छा लगेगा कि कोई मर्द उससे शादी करे। एक बच्चा गोद लेलें और हम पति-पत्नी की तरह एक अच्छी जिन्दगी जिएं।’ यह कहती हुई वह चाय बनाने चली जाती है।
हम रानी जी से मुखातिब हुए। आप किन्नर समाज के बारे में कुछ और बताईए। इस पर वे कहती हैं कि किन्नर समाज परम्पराप्रिय है। इसलिए अभी कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। शिक्षा का अभाव है। किन्नरों को पॉश कॉलोनियों से अच्छा पैसा मिल जाता है। गुरू के रूप में मैं कहती हूं कि किसी गरीब को ज्यादा न सताएं। उनके आगे नंगे न हों। मेरी गुरू पुष्पा है जो 108 साल की हैं। हम लोग गुरू का बहुत आदर करती हैं। गुरू की आज्ञाकारी होती हैं। उनकी आज्ञा का उल्लंघन नहीं  करतीं। हमारे डेरा होते हैं। जहां किसी भी जगह का किन्नर आकर रूक सकता है -अपने घर की तरह। मेरी एक किन्नर सहेली तमन्ना है जो लक्ष्मीनगर में रहती है। वह चांदनी हाजी की चेली है। मेरे यह पूछने पर कि  सरकार आपको कोई सुविधा देती है? या सरकार से आप कोई अपेक्षा रखती हैं? तो वे कहती हैं कि सरकार हमें कोई सुविधा नहीं देती है। मैं चाहती हूं कि जिस तरह रेलगाड़ी में महिलाओं के लिए कोच होते हैं उसी तरह किन्नरों का भी एक डिब्बा हो। इन्दिरा आवास की तरह हम लोगों को भी आवास की सुविधा मिले। किन्नरों को वृद्धावस्था पेंशन मिले।...’ उनकी बातों को सुनकर उनकी मांगे जायज लगती हैं। पर क्या सरकार इन पर तभी ध्यान देगी जब इनके लिए कोई अन्ना हजारे आन्दोलन करेगा?
संपर्कः 9818482899, 36/13 ग्राउण्ड फ्लोर, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008

औरत भए न मर्द


औरत भए न मर्द
-राज वाल्मीकि
‘मुन्नी बदनाम हुुई...’ गीत की धुन पर कुछ किन्नर मित्र के घर के बाहर थिरक रहे थे। उनके यहां पहला पोता हुआ था। इसी उपलक्ष्य में मित्र ने भोज पर मित्र मण्डली को आमंत्रित किया था। मैं निर्धारित समय पर उनके घर पहुंच गया। जैसा कि हमारे यहां आमतौर पर होता है कोई समय पर पहुचना पसन्द नहीं करता। कुछ इस तरह की धारणा है कि  जो समय पर पहुंचता है वह आम और देर से पहुंचने वाले को खास समझा जाता है। हमारे यहां समय के पाबंद या पंक्चुअल व्यक्ति को भोला या मूर्ख समझा जाता है भले ही लोग उसके मुंह पर उसकी तारीफ करें। आयोजक भी निमंत्रण पत्र में  अपने आयोजन के शुरू होने के वास्तविक समय से एकाध घंटे पहले का समय ही छपवाते हैं। लोग देर से ही पहंुचेंगे यह अन्डरस्टूड होता है।खैर। मित्र के घर पहुंचकर मैंने देखा कि वे कार्यक्रम के आयोजन में व्यस्त थे। मुझे उन्होने ड्रांईग रूम में बैठने को कहा। वहां अकेले बैठना मुझे असहज लगा। बााहर किन्नरों के नाचने-गाने की आवाजे ंआ रहीं थीं। सोचा, क्यों न चलकर किन्नरों की जिन्दगी में झांका जाए। अतः मैं उनसे बावस्ता हुआ। शुरू में तो उन्होने उपेक्षा भाव दिखाया। पर जब मैंने उनसे आत्मीयता से बात की तो थोड़े सहज हुए। उनसे पता चला कि वे लड़का पैदा होेने पर ज्यादा रकम वसूलते है - लड़की होने पर कम। स्पष्ट था कि वे पितृसत्तात्मक व्यवस्था के अभ्यस्त थे।
किन्नरों से बात करते समय मुझे अपने  बचपन में पढ़ी एक कवि (शायद द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी) की कविता की कुछ पंक्तियां अनायास याद आ गईं - ‘यदि होता किन्नर नरेश मैं, राजमहल में रहता, सोने का सिंहासन होता, सिर पर मुकुट चमकता।’लेकिन आज जब किन्नरों के बारे में सोच रहा हूं तो लगता है कि यह किसी बच्चे का यूटोपिया है या कवि की कल्पना। क्योंकि किन्नरों के राजा होने की आज तो कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।  हमारे सामाजिक ढांचे में किन्नर समुदाय के प्रति कोई आदर भाव नहीं है। हिन्दी बेल्ट में आम बोलचाल की भाषा में उनके लिए ‘हिजड़ा’ कह कर संबोधित किया जाता है। यदि कोई मर्द के लिए इस  शब्द का प्रयोग करता है तो यह उसके लिए सबसे बड़ी गाली होती है। नाना पाटेकर का किसी फिल्म में बोला गया डायलोग बहुत लोकप्रिय हुआ था - ‘एक मच्छर आदमी को हिजड़ा बना देता है।’ इस वाक्य में समाज की किन्नर समुदाय के प्रति मानसिकता झलकती है। किन्नरों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है जैसे कि वे इन्सान ही न हों। किन्नरों ने मुझ से कहा कि ‘बाबूजी आपने हमे किन्नर कह कर पुकारा है नहीं तो लोग हमें हिजड़ा कहते हैं। हमें यह शब्द गाली की तरह लगता है। समाज हमारा अपमान करता है। हमारा मजाक बनाता है। पर हमारे दर्द को नहीं समझता। आप ही बताईए क्या हम इन्सान नहीं हैं?...’ उस किन्नर के ये शब्द मन को छू गये। मैं सोचने लगा कि जिस तरह हमारे यहां समाज व्यवस्था है उसमें आम इन्सान को भी कहां इन्सान समझा जाता है। जानवरों को पूजा जाता है पर उसे कीड़ों-मकोड़ों से भी बदतर स्थिति में रखा जाता है। दलितों को सदियों से ऐसा गुलाम समझा गया जिसका महत्व जानवरों जितना भी नहीं है। उसे अस्पृश्य माना गया। आज भी हमारे देश में मैला ढोने जैसी अमानवीय प्रथा प्रचलित है। क्या विडम्बना है कि एक इन्सान दूसरे का मल भी अपने हाथों से साफ करे और उसे ही अछूत समझा जाए! सीवर साफ करने वालों को क्या इन्सान समझा जाता है। अगर उन्हें इन्सान समझा जाता तो उनकी जिन्दगी इतनी सस्ती नहीं होती। सीवर की जहरीली गैस से सीवरकर्मियों की मौत की खबरें हम अखबारों में आए दिन पढ़ते रहते हैं। क्या एक ताकतवर इन्सान कमजोर को इन्सान समझता है। पूंजीपतियों के लिए महल बनाने वाले, कारखानों में वस्तुओं का उत्पादन कर उन्हें अमीर बनाने वाले, उनकी नजरों में कीड़े-मकोड़ों से भी गए-गुजरे होते हैं। उन्हें इन्सान कहां समझा जाता है। ऐसे में किन्नरों केे बारे में समाज का जो नजरिया है वह बेहद असंवेदनशील है। किन्नर  अपनी व्यथा बताये जा रहे थे। ‘एक तो भगवान ने ही हमें न जाने किस अपराध की सजा दी जो न औरत बनाया न मर्द। दूसरे समाज हमें हिकारत से देखता है। हमारा शोषण करता है। पुलिस, दबंग और रईसजादों के लड़के हमारा शारीरिक शोषण भी करते हैं। समाज में जाने पर बच्चे, जवान और बूढ़े सभी यह कहते हैं कि हिजड़ा आ गया। जैसे कोई इन्सान नहीं कोई अजूबा आ गया हो। तब हम पर क्या बीतती है, हम ही जानते हैं। हमें लोग मनोरंजन का साधन तो समझते हैं लेकिन इन्सान नहीं। हम भी इन्सान हैं। हमारा भी मान-सम्मान है। आखिर समाज हमें कब इन्सान समझेगा? कब बदलेगी हमारे प्रति समाज की सोच...?’ किन्नर अपनी बातें कहे जा रहे थे और मेरे जहन में कभी जोकर तो कभी यौनकर्मियों की तस्वीरें किन्नरों के साथ गड्डमड्ड हो रहीं थीं। तभी मित्र ने आवाज दी  मैं यन्त्रवत्-सा उठकर चल दिया। सच कहूं तो मेरे पास भी उनके सवालों के जवाब नहीं थे। मेरे मन में भी प्रश्न उठ रहे थे। किन्नर समुदाय हमारे समाज का ऐसा हिस्सा हैं जो न औरत हैं न मर्द। पर हमारा समाज कब बदलेगा उनके प्रति अपना नजरिया, कब समझेगा उनका दर्द?
संपर्क: 9818482899, 36/13 ग्राउण्ड फ्लोर, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008
तंरअंसउपाप71/हउंपसण्बवउ

रविवार, 25 दिसंबर 2011

हाशिए का हासिल

हाशिए का हासिल
-राज वाल्मीकि
         मैं रात की बची बासी रोटियां सुबह को कूड़े की बाल्टी में नहीं फेंकता। उन्हें अलग रख लेता हूं। पार्क में सुबह की सैर के लिए जाते समय उन रोटियों को साथ ले जाता हूं। कारण यह है कि पार्क में पास ही एक कूड़ाघर है। वहां कागज चुनने वाले इन्सानों से लेकर कूड़े में कुछ खाद्य ढूढते गाय एवं कुत्ते भी मौजूद होते हैं। मैं उन रोटियों को वहां फेंक देता हूं ताकि गाय या कुत्ते जो उस समय वहां उपस्थित होते हैं, खा सकें। हालांकि रोटियों को फेंकते समय दुष्यन्त कुमार की पंक्तियां मन में कौंध जाती हैं कि ‘हम ही खा लेते सुबह को भूख लगती है बहुत, तुमने बासी रोटियां नाहक उठाकर फेंक दीं।’ पर इससे भी बेचैन करने वाली स्थिति तब होती है जब कुत्तों का झुण्ड उन रोटियों पर टूट पड़ता है। तब डार्विन की थ्योरी याद आती है - सर्ववाईल ऑफ द फिटेस्ट’ - जो शक्तिशाली होगा वही जिएगा। रोटियों पर शक्तिशाली कुत्ते ही अपना आधिपत्य जमा लेते हैं। कभी-कभार भूले-भटके से कोई रोटी किसी पिल्ले के मुंह पड़ जाती है तो बड़े कुत्ते उस से छीन लेते हैं और पिल्ला बिचारा अपना मन मसोस कर रह जाता है।

यह दृश्य देखते हुए अनायास ही अपने यहां की सामाजिक व्यवस्था का स्मरण हो आता है। सरकारी योजनाएं याद हो आती हैं। येे योजनाएं लागू करने के लिए कम और कागजों पर खानापूर्ति के लिए अधिक होती हैं। योजनाओं के कुछ टुकड़े सरकार जरूरतमंद या लाभार्थी तक फेंकने  की कोशिश भी करती है तो उसका लॉयन शेअर दलाल हड़प जाते हैं। और बचा हुआ उस जरूरतमंद तक पहुंचा या  नहीं उसकी भी कोई गारन्टी नहीं। यदि पहुंच भी गया तो यह भी सुनिश्चित नहीं होता कि उसका उपयोग वह कर भी पाएगा या नहीं। उस पर भी झपट्टा मारने के  लिए गिद्ध दृष्टि जमाए होते हैं। मन में प्रश्न उठता है कि ऐसा क्यों है कि देश की अधिकांश जनता  रोजी-रोटी, शिक्षा एवं आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं से महरूम है तो दूसरी ओर मुट्ठी भर समृद्ध वर्ग हर तरह से जिन्दगी के  मजे ले  रहा है। एक के पास इतनी राशि नहीं है कि अपने परिवार को  दो वक्त पेट भर रोटी खिला सके तो दूसरा अकूत संपत्ति  का मालिक है। क्या ये असमान वितरण व्यवस्था के कारण नहीं है?

समस्या आर्थिक ही नहीं सामाजिक भी है बल्कि कहना चाहिए कि सामाजिक पहले है। सामंतवादी एवं मनुवादी व्यवस्था ने समाज के बड़े वर्ग को हाशिए पर धकेल रखा है। उन्हें जान-बूझकर  गरीब, जर्जर व सबसे निचले पायदान पर रखा है ताकि हमेशा उनका शोषण किया जा सके। पहले तो उनसे उनके सारे आर्थिक स्रोत जैसे जमीन-जंगल छीन लिए गये। फिर उन्हें गुलाम बनाकर अपनी सेवा में लगा दिया। मनुवादी व्यवस्था ने कुछ इस तरह की उच्च-निम्न वंश क्रम परम्परा रखी ताकि आजीवन वे शोषण की चक्की में पिसते रहें। उन्हें नीच समझे जाने वाले पेशे दे दिए जिससे ये निर्धन एवं अज्ञानी लोग अपने भाग्य मे लिखा मानकर सदियों से करते आ रहे हॅैं। एक जाति विशेष के लोगों को अपना मल साफ करने का काम सौंप दिया। पितृसत्ता के कारण इस जाति के पुरूषों ने ये काम अपनी महिलाओं पर थोप दिया गया। एक इन्सान का मल दूसरा इन्सान साफ करे  यह कितना ही घृणित एवं वीभत्स  क्यों न हो, पर हमारे देश की कड़वी सच्चाई है। मृत पशुओं का चमड़ा उतारने वाले चमार हों या सूअर पालने वाले खटीक हों, समाज व्यवस्था में वे भेदभाव से ग्रसित हैं। नट, कंजर, सांसी, कलंदर, बावरिया, पांसी, बंजारे जैसी जातियां तो ऐसी हैं जो अपने ही मुल्क में खानाबदोेश हैं। उनका न कोई घर है न ठिकाना। संपरे, बन्दरों का खेल दिखाने वाले, रस्सी पर करतब दिखाने वाले, चूहे खाने वाली मुसहर जाति के लोग सब इसी देश के नागरिक हैं जिन्हें सदियों से हाशिए पर रखा गया है। इन लोगों को न तो शिक्षा की व्यवस्था है और न दो जून की रोटी के लिए कोई सम्मानित पेशे-रोजगार की। ऐसा लगता है कि ये इस देश के नागरिक ही नहीं हैं।इनकी आर्थिक स्थिति जर्जर है। सामाजिक स्थिति दयनीय है। ये लोग कुछ इस तरह की जिन्दगी जी रहे हैं मानो वे इन्सान ही न हो। इनकी  कोई मानवीय गरिमा न हो। जब कि सच्चाई यह है  कि ये लोग भी इसी देश के मूलनिवासी हैं। इनका भी देश के संशाधनों पर अधिकार है। देश का संविधान इन्हें भी मानवीय गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है। पर शिक्षा से वंचित, दीन-हीन-गरीब इन लोगों को मनुवादी व्यवस्था ने दूध की मक्खी की तरह निकाल बाहर कर दिया है। इनका उत्थान परमावश्यक है।

इन लोगों को तीन चीजों की परमाश्वयकता है - वे हैं शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा। ये अशिक्षित लोग न तो अपने अधिकारों को जानते हैं और न लोकतन्त्र को। दिन भर के कठिन शारीरिक परिश्रम के बाद बस किसी तरह परिवार की दो जून की रोटी नशीब हो जाए यही इनका अभीष्ट होता है। व्यवस्था द्वारा इनका अनवरत शोषण जारी है। दबंग जातियां न केवल इनसे अपनी बेगार करवाती हैं बल्कि इनका आर्थिक एवं शारीरिक शोषण भी करती हैं। देश को आजाद हुए 64 साल बीत गये पर इन्हंे क्या हासिल हुआ? ये अज्ञानी तो इसे अपनी नियति मानते हैं पर क्या इसमें सरकारी ब्यूरोक्रेट्स की नीयत बल्कि कहिए बदनीयत नहीं झलकती? प्रश्न यह भी है कि इन्हें न्याय, स्वतन्त्रता, समानता एवं मानवीय गरिमा आखिर कब हासिल होगी और कैसे?

संपर्क: 9818482899,  36/13 ग्राउण्ड फ्लोर, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008

जन सरोकार और मीडिया

लेख
जन सरोकार और मीडिया
-राज वाल्मीकि

हाल ही में अन्ना हजारे को लेकर मीडिया ने जिस तरह की कवरेज दी और सन् 1942 के  गांधी जी ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ की तर्ज पर ‘भ्रष्टाचार भारत छोड़ो’ का नारा उछाला, इससे साबित हो गया कि मीडिया लोगों की भावनाओं को भुनाने मेें किस तरह माहिर है। एक तरफ अन्ना हजारे का आन्दोलन दिखाकर दूसरी तरफ विज्ञापनों की भरमार कर मीडिया ने फायदे का सौदा किया है। पर मीडिया ने इस ओर लोगो का ध्यान दिलाने का कष्ट नहीं किया कि देश कां एक संविधान  भी है। किसी विधेयक को पास करने के संसद के कोई नियम-कायदे भी हैं। बस लग यही रहा है कि अन्ना हजारे की अन्शन की आंधी में मीडिया अन्ना हजारे को दूसरा गांधी सिद्ध करने पर तुली है। लगता है अन्ना हजारे के प्रचार-प्रसार में मीडिया यह भी भूल गई है कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के बाद उसे ही लोकतन्त्र का चौथा खंभा कहा जाता है।
 प्रसंगवश कहना चाहूंगा कि चौबीस जुलाई के जनसत्ता में विनीत कुमार का लेख ‘साख पर सवाल’ पढ़ा। जिसमें उन्होने रूपर्ट मर्डोक के माध्यम से मीडिया की और विशेष कर पत्रकार की साख पर सवाल उठाये हैं। वे कहते हैं ‘यह बड़ा सवाल है कि पत्रकार पाठकों, दर्शकों के प्रति गैर जिम्मेदार और संस्था के प्रति जिम्मेदार होकर जो साख गंवा रहा है, उसमें उसे आखिर हासिल क्या है?’ पर यह सवाल क्या सिर्फ पत्रकार से किया जाना चाहिए? मीडिया का उद्योग चलाने वाली संस्थाओं से क्या ये सवाल नहीं किया जाना चाहिए? ये संस्थाएं विज्ञापनदाताओं को किस तरह उनके पाठकों एवं दर्शकों को बेचती हैं, क्या इस पर विचार नहीं किया जाना चाहिए? शुद्ध मुनाफा कमाने वाली संस्थाएं अपना लाभ देखें कि पाठकों एवं दर्शकों के प्रति अपना दायित्व निभाएं?
नीरा राडिया प्रकरण में मीडिया की असलियत सबके सामने आ गई थी। हमारे यहां तो मीडिया में जातिवादी मानसिकता भी व्याप्त है। 2006 के मीडिया सर्वे में पाया गया था कि मीडिया में कुछ जाति विशेष के लोगों का वर्चस्व है। अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी नगण्य है। दूसरी बात ये है कि हमारे यहां जातिवादी मानसिकता, पितृसत्ता, साम्प्रदायिक वैमनस्य जैसी बड़ी समस्याएं हैं जिनके समाधान में मीडिया बड़ी भूमिका निभा सकता  है। बढ़ती मंहगाई पर लगाम लगाने के लिए मीडिया सत्ता पर दबाव बना सकता है। पर ऐसा कुछ भी नहीं है बल्कि सत्ता और मीडिया का चोली-दामन का साथ हो गया है।
बाजारवाद व्यवस्था पर हावी हो गया है। यहां आमजन एक उत्पाद बन गया है जिसे बेचने में मीडिया भी शामिल हो गया है। देश में पूंजीवादी व्यवस्था अर्थ व्यवस्था पर हावी  है। पत्रकार को वही करना है जो उसे कहा गया है । अगर वह अपनी मर्जी से कुछ करना चाहे जिसमें मीडिया संस्था का लाभ न हो तो व्यवस्था उसे बाहर का दरवाजा दिखाने में देर नहीं लगाती। ऐसे  में एक जिम्मेदार पत्रकार क्या करे? अपनी नौकरी बचाए या अपना नैतिक दायित्व पूरा करे? जाहिर है पत्रकार भी हमारी-आपकी तरह एक इन्सान है। उसे भी अपने परिवार का भरण-पोषण करना है। अपनी आजीविका बचानी है।  ऐसे में मालिक के खिलाफ कैसे जा सकता है? गौरतलब है कि एन.डी.टी.वी. पर एक ‘रवीश की रिर्पोट’ कार्यक्रम आता था जो आम आदमी की जिन्दगी उनकी दुख-तकलीफों को दिखाता था। उसे बन्द कर दिया गया। माना रवीश अच्छे पत्रकार हैं पर वे मालिक नहीं हैं। यहां मालिक पूंजीपति हैं। सब कुछ मालिक की मर्जी से चलता है। मालिक भी जानता है कि उसने मीडिया में निवेश मुनाफा कमाने के लिए लगाया है न कि समाज सेवा के लिए। पर प्रश्न यह उठता है कि क्या सीमित लाभ कमाते हुए अपने नैतिक दायित्व भी निभाए जा सकते हैं? इसका जवाब तो मीडिया मालिक ही दे सकते हैं।
अगर इलेक्ट्रिोनिक मीडिया की बात करें तो वहां अंधविश्वास से भरपूर कार्यक्रमों को दिखाकर आमजन की आस्था को भुनाकर पैसे बनाए जा रहे हैं। उन्हें अंधविश्वासों, रूढ़ियों में लिप्त किया जा रहा है जबकि मीडिया का दायित्व बनता है कि वह पाठकों/दर्शकों को जागरूक बनाए। उन्हें वैज्ञानिक सोच से लैस करेे। आमजन के प्रति होनेवाले अन्याय, उत्पीड़न, अत्याचार के बरक्स  मीडिया न्याय के लिए आमजन के साथ खड़ा हो।
अब तो पेड न्यूज का जमाना आ गया है। आप पैसे खर्च कीजिए और अपने पक्ष में न्यूज बनवा लीजिए। पॉवरफुल लोग अब भी अपने खिलाफ खबरों को दबा देते हैं । जो पत्रकार लालच में नहीं आते। धमकियों से नहीं डरते। निष्पक्ष पत्रकारिता करते हैं। ऐस खबर देने वाले एक दिन खुद खबर बना दिए जाते हैं। जे.डे. का उदाहरण हमारे सामने हैं। दूसरी बात आती है अन्दरूनी शोषण की। पाठक वही पढ़ते हैं जो प्रिंट मीडिया में छपता है या कहें कि श्रोता व दर्शक वही सुनता व देखता है जो इलेक्टिोनिक मीडिया सुनाता व दिखाता है। मीडिया के अन्दर की खबर किसी को पता नहीं होती। मीडिया में कहीं जातिवादी मानसिकता के कारण दलित वर्ग के पत्रकार का मानसिक उत्पीड़न किया जाता है, तिरस्कार किया जाता है या किसी महिलाकर्मी का यौन शोषण किया जाता है। ऐसी घटनाएं खबर नहीं बनतीं।
विनीत जी माने या न माने मगर यह सच है कि पत्रकार मालिकों के हाथों मजबूर हैं। उनके हाथ बंधे होते हैं। मान लीजिए कि कोई पत्रकार अपने ही संस्थान में हो रहे भ्रष्टाचार, उत्पीड़न या शोषण का पर्दाफाश करना चाहता है। क्या उसे ऐसा करने दिया जाएगा? क्या नौकरी से ही उसकी छुट्टी नहीं कर दी जाएगी। मीडिया मालिक के किसी रसूख वाले व्यक्ति से अच्छे संबंध  हैं तो क्या उसके अपराधों/कुकर्माें की खबर मीडिया हाईलाईट करेगा? हरगिज नहीं।
पत्रकारों से एक बार एक अनपढ़ आम महिला द्वारा किया गया मासूम-सा सवाल सोचने पर मजबूर कर गया। वह बोली- ‘‘मैने सुना है आप पत्रकारों का बड़ा नाम होता है। बड़े-बड़े लोगों तक पहुंच होती है। आपके लिखे में दम होता है। आप एक काम क्यों नहीं करते। आप महंगाई कम क्यों नही करा देते? हमारा तो इस मंहगाई में जीना मुहाल हो रहा है। क्या खाएं? क्या बच्चों को खिलाएं? कैसे उन्हें पढ़ाएं लिखाएं? आप लोग कुछ करते क्यों नहीं?’’ क्या पत्रकारों के लिए इस सवाल का जवाब देना आसान है? इस महिला को पत्रकारों पर कितना विश्वास है। आज भी अखबारों मंे छपे शब्दों पर लोग पूरा विश्वास करते हैं। टी.वी. में देखे को सच मानते हैं। आमजन उसके पीछे छिपी चीजों या कहें बिहाइन्ड द कर्टेन जो है वे उससे अनजान होते हैं। खबरें कितनी तोड़-मरोड़ कर पेश की जाती हैं वे इसे नहीं जानते। अखबारों में छपी खबरों या टी.वी. में देखी खबरों के अनुसार ही वे  अपना मत बनाते हैं। इस तरह मीडिया लोगों के विचार बनाने में भी अपनी भूमिका निभाता है। हर आम इन्सान में  तो मीडिया की खबरों का विश्लेषण करने  की क्षमता होती नहीं।

विनीत कुमार कहते हैं - ‘लोकतांत्रिक संस्थान के तौर पर मीडिया ने इन पत्रकारों का बहिष्कार नहीं किया।’ पहली बात तो यही है कि क्या मीडिया सचमुच एक लोकतांत्रिक संस्थान है? यह कथन ही हास्यास्पद लगता है। लोकतांत्रिक तो अपना लोकतंत्र भी नहीं है। ये अलग बात है कि यहां तानाशाही भी लोेकतंत्र के नाम पर ही की जाती है। लोकतन्त्र का मंत्र तो यही कहता है कि जनता ही सर्वशक्तिमान होती है। पर यहां आमजन की जो हालत है वह किसी से  छिपी नहीं है। मीडिया को भी लोकतंत्र का चौथा खम्भा माना जाता है। पर क्या हमारे यहां सरोकारों की पत्रकारिता हो रही है? यदि हो भी रही है तो कितने प्रतिशत? जाहिर है जन सरोकारों की बात करने वाला पत्रकार यहां मूर्ख या आउट डेटेड माना जाता है। कोई  जन सरोकारों व आमजन की आवाज उठाता भी है तो नक्कारखाने में तूती की आवाज की तरह उसकी आवाज दब जाती है या दबा दी जाती है।
ये बात सही है कि आज के समय में मीडिया अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। मीडिया चाहे तो जनक्रांति का वाहक बन सकता है। भ्रष्टाचार एवं लोकपाल बिल के मुद्दे पर देश भर में अन्ना हजारे को मिला जनसमर्थन एवं अन्ना हजारे को हीरो बनाने का श्रेय भी मीडिया को जाता है। आज धन का असमान वितरण, शक्तिशाली द्वारा निर्बल का शोषण, धनी  द्वारा निर्धन का शोषण, दबंगों द्वारा आम जन पर अत्याचार, बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए  मीडिया चाहे तो अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। जनक्रांति ला सकता है। पर बात वही कि जब मीडिया उद्योग के लोग अपने लाभ एवं जन सरोकारों में एक संतुलन बनाएं तभी ऐेसा हो सकता है। पर क्या मीडिया उद्यम चलाने वाले इस ओर ध्यान देंगे?
संपर्क: 36/13, ग्राउण्ड फ्लोर, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008

स्त्री देह भी है

लेख
स्त्री देह भी है
-राज वाल्मीकि

भारतीय संविधान में स्त्री-पुरूष समान रूप से भारत के नागरिक हैं - बिना किसी लैंगिक भेदभाव के। दूसरे शब्दों में कहें तो संविधान स्त्री-पुरूष को समान मानवीय गरिमा प्रदान करता है, समान अधिकारों से लैस करता है। स्त्री को कहीं कमतर साबित नहीं करता। पर व्यावहारिक रूप में हम कई भिन्नताएं देखते हैं। इसी सन्दर्भ में इस लेख का उद्देश्य आधी दुनिया कही जाने वाली स्त्री की अस्मिता, उसकी गरिमा के साथ  कुछ व्यावहारिक पक्षों पर बात करना है।
यह निर्विवाद सत्य है कि स्त्री पुरूष एक दूसरे के पूरक हैं। साथी हैं। स्त्री या पुरूष के बिना इस संसार की कल्पना ही बेमानी है। हम भारतीय संदर्भ में बात करें तो आमतौर पर ऐसी अवधारणा है कि यहां स्त्री को दोयम दर्जा दिया जाता है। स्त्री को दासी और पुरूष को स्वामी समझा जाता है। पितृसत्तात्मक समाज में स्त्री को संपत्ति समझा जाता है। पुरूष को श्रेष्ठ और स्त्री को हेय समझा जाता है। व्यावहारिक रूप में हमारे यहां ऐसा होता भी है जो न केवल निन्दनीय है बल्कि नाकाबिले-बर्दाश्त भी। स्त्रियां भी पुरूषों की तरह इन्सान हैं। उनकी गरिमा उनका सम्मान है।
हमारी समाज व्यवस्था, परम्पराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार आज भी भेदभाव देखने को मिलता है। वेदों में ‘यत्रनार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ जैसी बात कही जाती है। स्त्री को देवी का दरजा दिया जाता है। आज भी उनके नाम के साथ ‘देवी’ उपनाम लगाया जाता है। उन्हें ‘मां’ की प्रतिष्ठा से नवाजा जाता है। मातारानी कहकर पूजा जाता है। ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ कहा जाता है। ‘नारी तुम केवल श्रद्धा हो’ कहा जाता है। दूसरी ओर उसको इतना दुखी भी किया जाता है कि कवि को कहना पड़ता है - ‘अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आंचल में है दूध और आंखों में पानी।’
किन्तु दूसरा पहलू यह भी है कि आज की  जो नारी शिक्षित है, जागरूक है, वह अबला नहीं, सबला है। वह देश की राष्ट्रªपति है, प्रधानमंत्री रह चुकी है, मुख्यमंत्री बन चुकी है, हवाई जहाज उड़ाती है, ट्रेन चलाती है, सेना मे है, पुलिस  में है, प्रशासन में है, कॉलेज मे लेक्चरर है, संपादक है, साहित्यकार है, बड़े-बड़े जिम्मेदार पदों पर आसीन है, फिल्मों में है, टी.वी. में है, रेडियो में है, कहने का तात्पर्य यह है कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां स्त्री पुरूष से पीछे है। हकीकत तो यह है कि वह पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नई-नई ऊंचाईयों के शिखर छू रही है तथा जीवन पथ पर निरन्तर अग्रसर है। अब आप कह सकते हैं कि यह स्थिति तो कुछ प्रतिशत महिलाओं की है। देश की अध्ंिाकांश महिलाएं अशिक्षित हैं, पितृसत्ता, जातिवाद एवं निर्धनता की शिकार हैं, उत्पीड़ित हैं। इनकी स्थिति वाकई ंिचंतनीय है। इस देश में दलित जातिवाद के कारण उत्पीड़ित हैं तो महिलाएं लैंगिक भेदभाव के कारण। दूसरी ओर दलित महिलाएं तो तिहरे शोषण की शिकार हैं - ंिलंग, जाति एवं गरीबी। ग्रामीण क्षेत्रों में तथाकथित उच्च जाति के दबंग व्यक्ति दलित महिलाओं को बलात्कार का शिकार बनाते हैं। क्योंकि वे ‘इजी टारगेट’ होती हैं। उनकी तथाकथित निम्न जाति और गरीबी बड़े कारक हैं - उनके शोषण में। आर्थिक कमजोरी के कारण महिलाओं का शारीरिक शोषण तो गांव और शहर दोनो जगह होता है। इसके अलावा शहरों में रईसजादे और बड़े रसूख वालों के बिगड़ैल बेटे अय्याशी के लिए किसी भी सड़क चलती महिला को अपनी कार में जबरन उठाकर उससे सामूहिक बलात्कार कर डालते हैं। इसकी खबरें हम और आप आए दिन अखबारों एंव टी.वी. में पढ़ते-देखते हैं। कानून और सजा का भय इनके लिए बेमानी होता है। यहां पर हमारी कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था धनबल, बाहुबल और बड़े पदो ंके प्रभाव के समक्ष लाचार नजर आती है। उनके सामने निरीह साबित होती है। यहीं हमारे लोकतन्त्र की सबसे बड़ी हार होती है। तात्पर्य यह है कि महिलाएं न गांव में सुरक्षित हैं न देश की राजधानी दिल्ली में।
एक सच यह भी है कि पितृसत्तात्मक समाज व्यवस्था के कारण परम्परावादी परिवारों में लड़की को लड़के से कमतर समझा जाता है। इसी मानसिकता के कारण महिलाएं घरेलू हिसा का शिकार भी होती हैं। हिन्दू समाज में घूंघट की प्रथा एवं मुस्लिम समाज में बुर्के की व्यवस्था ंभी पितृसत्ता के कारण ही है। देखने में आता है कि ये परम्परावादी परिवार प्रायः उच्च शिक्षित नहीं होते। अशिक्षा के कारण ही वे परम्पराप्रिय एवं रूढ़िवादी होते हैं। दूसरी ओर यह भी सच है कि कई बार परम्पराएं, कुप्रथाएं एवं रूढ़िवादिता व्यक्ति पर इतनी हावी हो जाती हैं कि  वह उच्च शिक्षित होकर भी तर्क से काम न लेकर आस्था एवं संस्कारवश बुराईयो का विरोधी नहीं बल्कि समर्थक हो जाता है। अशिक्षित महिलाएं (कुछ शिक्षित महिलाएं भी) पितृसत्ता की इतनी अभ्यस्त हो जाती हैं कि वे स्वयं भी इसकी समर्थक हो जाती हैं। कुप्रथाओं को भी अपनी परंपरा मान सीने से लगाने वाले अपनी युवा लड़कियों को गैरजाति में या एक ही गोत्र के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग को उचित नहीं मानते और अपने खाप पंचायती निर्णयों के कारण ‘ऑनर किलिंग’ के नाम पर अपने ही बच्चों की हत्या करने से नहीं चूकते। कट्टरता इतनी कि ‘खाप’ नाम से बनी फिल्म का भी विरोध करने लगते हैं। यह गंभीर समस्या है। उच्च एवं तार्किक शिक्षा से ही धीरे-धीरे इस समस्या  का समाधान हो सकता है या फिर कड़ी कानूनी कार्यवाही से। पर हमारे यहां कानून के कार्यान्वयन की उम्मीद कम ही है।
प्रायः हमारी यह धारणा होती है कि समाज मे पितृसत्ता है इसलिए सभी स्त्रियों का उत्पीड़न और शोषण होता है। पर यह पूरी तरह सही नही है। मैंने और आपने भी अनुभव किया होगा कि कुछ परिवारों में औरतों की ही चलती है। महत्वपूर्ण निर्णय वही लेती हैं। पुरूष उसकी हां मे हां मिलाता है, भले ही समाज उसे ‘जोरू का गुलाम’ कहे। कई स्त्रियां गृहक्लेश करती हैं जिससे पुरूष तंग आकर हथियार डाल देता है कि तुम्हे जैसा दिखे वैसा करो। ऐसी स्त्रियां दबंग होती हैं और पुरूषों को अपने हिसाब से चलाती हैं ‘उंगलियों पर नचाना’ कहावत भी ऐसी ही स्त्रियों के कारण प्रचलित हुई है। परम्परावादी भारतीय परिवारों में भी स्त्री को घरवाली कहा जाता है। पुरूष बाहर जाकर कमाने की जिम्मेदारी अपनी समझता है और घर-गृहस्थी को संभालने की जिम्मेदारी स्त्री की होती है। वे इसे संभालती भी हैं।
परन्तु जो स्त्रियां उच्च शिक्षित एवं स्त्रीवादी हैं। ऐसी स्त्रियां पारंपरिक गृहणी की भूमिका को स्वीकार नहीं करतीं। वे कहती हैं कि वे बच्चे पैदा करने वाली मशीन नहीं हैं। पुरूष की नौकरानी नहीं हैं। पुरूष को भी गृहस्थी में बराबर की जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। घरेलू कार्याें से लेकर बच्चे पालने में भी समान भूमिका निभानी होगी। स्त्रीवादी औरतेें कहती हैं कि उन्हें हर क्षेत्र में पुरूष की बराबरी चाहिए - यौन संबंधों में भी। यदि पुरूष किसी अन्य महिला से शारीरिक संबंध बनाता है तो वह भी अन्य पुरूषों से ऐसे संबंध रखने की हकदार हैं। ऐसी स्थिति में यदि स्त्री किसी अन्य पुरूष के बच्चे की मां बनती है और पति को इसकी जानकारी हो जाती है तो स्पष्ट है कि वह किसी और के बच्चे को पालने-पोसने की जिम्मेदारी नहीं निभाना चाहेगा। परन्तु वे कहती हैं कि ये देह उनकी है। वे इसका जैसा चाहे वैसा इस्तेमाल करें। स्त्री विमर्श देह से मुक्ति का भी विमर्श है। देह-मुक्ति का अर्थ यह भी है कि जरूरी नहीं कि वह किसी एक पुरूष को ही इसके इस्तेमाल  या यौन संबंध बनाने का अधिकार दें। उनकी मरजी है कि वे इस देह को किस किस या कितने पुरूषों को इस्तेमाल करने दे। बात सही है कि देह उनकी है और मरजी भी उन्हीे की है। वे अपने शरीर की स्वयं मालिक हैं। ऐसे में एक बात जरूर लगती है कि भविष्य में विवाह संस्था कमजोर हो जाएगी और लिव इन रिलेशनशिप का प्रचलन बढ़ जाएगा। हां चल और अचल संपत्ति के हक को लेकर कुछ कानूनी समस्याएं भी उत्पन्न हांेंगी। हो सकता है तब यानी भविष्य में इनका समाधान भी निकल आए।
कुछ बुद्धिजीवी स्त्रियां हैं जो महिलाओं के अधिकारों के प्रति सचेत हैं, समाज हितैषी हैं, नेत्री हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, लेखिका हैं, अन्य सामान्य स्त्रियों की मार्गदर्शक हैं, वह क्या स्टैंड लेती हैं, यह महत्वपूर्ण है। क्योंकि ऐसी स्त्रियों की विचारधारा सामाजिक परिवर्तन में सहायक होती है। उनकी कोई भी गतिविधि सोची-समझी रणनीति के तहत होती है जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। स्त्री अस्मिता एवं मानवीय गरिमा के हेतु ऐसी स्त्रियों के नेतृत्व या देखरेख में कई महिला संस्थाएं अच्छा काम कर रही हैं।
इस सबके बावजूद भी इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि स्त्री एक खूबसूरत देह भी है। यही कारण है कि फिल्म निर्माता तथा बिजनेस मैन अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए विज्ञापनों में शिक्षित एवं जागरूक स्त्रियों की देह का, उनकी मरजी से, खूब इस्तेमाल करते हैं। उसे आप और हम प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में देखते ही हैं।
आप शायद भूले नहीं हों। इसी वर्ष (2011 में) देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के ‘बेशर्मी मोर्चा’ द्वारा कनाडा की तर्ज पर स्लट वाक किया गया। जिसमे ंविदेशी युवतियों तथा दिल्ली कॉलेज की युवा लड़कियों ने जुलूस निकाला था। उनका कॉलेज के युवा लड़को ने भी साथ दिया था। उसमें कुछ नारे काबिले-गौर थे। आप भी गौर फरमाईए - ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला’, ‘नजर तेरी बुरी बुर्का मैं पहनूं?’, ‘बेशर्म कौन, तेरी आंखें तेरी सोच’, ‘दिस इज नॉट इन्वीटेशन फोर रेप’ आदि। इस स्लट वॉक पर टिप्पणी करते हुए जनप्रिय लेखिका मैत्रेयी पुष्पा ने जनसत्ता में अपने लेख में टिप्पणी की - ‘‘लड़कियां आपकी बेशर्मी के खिलाफ खड़ी हैं बेशर्मी मोर्चे पर। आपकी बेशर्म नजर, बेशर्म भाषा और बेशर्म सोच को बदलने के लिए चला है यह अभियान।’ इसी प्रकार सुप्रसिद्ध लेखिका आदरणीया रमणिका गुप्ता जी अपने युद्धरत आम आदमी के संपादकीय (अप्रैल-जून 2011) में ‘क्यों नहीं समझते पुरूष - ‘स्त्री मात्र देह नहीं है!’ शीर्षक में लिखती हैं - ‘किसी स्त्री को देखने पर पुरूष उसे ललचाई नजरों से न देखें - यही स्त्री मुक्ति का अभिप्सित है। पर हैरानी की बात तो यह है कि अधिकांश पुरूष स्त्री की सीरत नहीं, ज्ञान नहीं, गुण नहीं, उसकी सूरत व सेक्स के प्रति आकर्षित होते हैं।’
यदि किसी स्त्री की सेक्स अपील के कारण कोई पुरूष उससे बलात्कार करता है तो यह जघन्य अपराध है, इसके लिए कानून में सजा का प्रावधान है, कोई अश्लील टिप्पणी करे तो यह गलत है। इसके लिए भी सजा निर्धारित की गई है। पर जहां तक सेक्स के प्रति आकर्षित और ललचाई या वासना की  नजरों से देखने का प्रश्न है, यह तो स्वाभाविक है। यह प्रकृति प्रदत्त गुण है। प्रकृति ने ही स्त्री पुरूष को ऐसा बनाया है कि वे एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। सामान्य तौर पर आपने भी सुना होगा कि स्कूल-कॉलेज की जवान लड़कियां लड़कों की स्ट्रोंग बॉडी, उनके डोले-शोले की तारीफ करती हैं। दूसरी ओर युवा  लड़के लड़कियों के यौवन के उभारों को देखकर आहें भरते हैं। उन्हें ललचाई या वासना की नजरों से देखते हैं - पर यह स्वाभाविक है। प्रकृति ने पुरूष को स्त्री के एक्टिव पार्टनर के रूप में विकसित किया है। इसीलिए पुरूष ज्यादातर  सेक्स के बारे में ही सोचता है। यह प्रकृति प्रदत्त है। अतः इस पर रोक नहीं लगाई जा सकती। हां, भारतीय परिवार में लड़को का पालन जिस ढंग से किया जाता है उस से उनका मनोविज्ञान इस प्रकार का बनता है कि उनकी बहन युवा भी है तो भी उसके प्रति वे सेक्स की दृष्टि से नहीं सोचते। पर भाभियों और उनकी बहनों तथा बाकी लड़कियों और महिलाओं के प्रति वे वासना की दृष्टि से ही देखते हैं। क्योंकि महिलाओं के यौवन में कुछ इस तरह का आकर्षण प्रकृति ने विकसित किया है कि अनायास ही वे वासना की नजरों से देखने लगते हैं। पर अधिकांशतः यह क्षणिक आवेश होता है। जैसे सड़क चलती किसी युवा लड़की या महिला आंखों के सामने आ गई तो उसे वासना की नजरों से देखते हुए गुजर गये। उन्हें जब देखा तब देखा फिर भूल गये। वैसे स्त्रियों के यौन आकर्षण पर प्राचीन काल में विद्यापति, बिहारी लाल, कालीदास से लेकर आज तक न जाने कितने कवियों, शायरों ने उनकी प्रशंसा में कसीदे पढ़े होंगे और आगे भी पढ़े जाते रहेंगें। फिलहाल तो मुझे अकबर इलाहाबादी का एक शेर याद आ रहा है कि- ‘ जलाया दिल को तड़पाया जिगर को, खुदा रक्खे सलामत इस नजर को, जवानी मार ही रखती है ‘अकबर’, संभालो दिल को या रोको नजर को।’  पर नजर को रोकना तो संभव नहीं है। हां जजबातों पर नियन्त्रण किया जा सकता है। अतः पुरूष महिलाओं की अस्मिता को आहत न करें, उनके आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचाएं, उनकी मानवीय गरिमा का ध्यान रखें। मेरी नजर में उन्हें वासना की दृष्टि से देखना भर कोई अपराध नहीं है। आखिर स्त्री एक खूबसूरत देह भी तो है। पर अति स्त्रीवादी महिलाएं मर्दों की नजर पर भी नियन्त्रण चाहती हैं, क्या ये महिलाओं की पुरूषों पर ज्यादती नहीं है?
संपर्क: 9818482899, 36/13 ग्राउण्उ फ्लोर, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008
छुआछूत और मैला ढोने की प्रथा: आखिर कब तक?
-राज वाल्मीकि
हम भले ही इक्कीसवीं सदी के वर्ष 2010 के वैज्ञानिक युग में जी रहे हों किन्तु ऊंच-नीच पर आधारित जातिवादी व्यवस्था का दंष झेलने को हम दलित आज भी विवष हैं। अब आप सोहनलाल जी का ही उदाहरण ले लीजिए। वे गांव के ठाकुर के यहां से अनाज खरीदने गये। दिल्ली ष्षहर में पले-बढ़े सोहनलाल वाल्मीकि उत्तर प्रदेष के एक गांव में रह रही अपनी दादी के लिए वर्ष भर के खर्च हेतु गेंहू लेने ठाकुर प्रताप सिंह के यहां गये थे। ठाकुर घर पर न होने के कारण उन्हें कुछ देर इन्तजार करने के लिए कहा गया। तो वे वहीं पड़ी ठाकुर की चारपाई पर बैठ गये। ठाकुर जब आया और उन्हें उनकी जाति का पता चला तो चारपाई पर बैठने के कारण वह आग-बबूला हो गया। और उन्हें उनके भंगी होने की औकात बताते हुए फिर कभी ऐसी हिमाकत न करने की हिदायत के साथ बिना अनाज दिए ही भगा दिया। दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ रहे राजेष के साथ भी ऐसा ही वाक्या हुआ। वह गांव जा रहा था। कसबे तक तो बस से पहुंच गया। आगे तांगे से जाना था। पर तांगे वाला किसी वजह से वहां नहीं पहुंचा था। अतः वह पैदल ही गांव की ओर चलने लगा। रास्ते में उसे प्यास लगी। एक मन्दिर के पास कुआं था। वह पानी भरने के लिए कुएं पर चढ़ने ही वाला था कि पंडित जी ने उसे रोक दिया और पूछा - ‘कौन जात हो?’ उसके भंगी बताने पर पंडित जी ने कहा - ‘ भंगियों का कुएं पर चढ़ना मना है। बाल्टी, रस्सी छूना मना है। तुम चाहो तो मैं तुम्हें पानी निकाल कर दे सकता हूं। तुम अंजुरी बना लेना  मैं उपर से डाल दूंगा।’ राजेष इतना अपसेट हुआ कि बिना पानी पिए ही वह गांव की ओर चल पड़ा। इसी प्रकार मेरे एक मित्र राजकुमार ने बताया कि वे राजस्थान के जेसलमेर में गये। वहां उन्होने वाल्मीकियों के चाय के कप अलग रखे देखे। वहां जात पूछ कर ही चाय पिलाई जाती है और जाति के अनुसार ही कप प्रदान किए जाते हैं। वाल्मीकियों के कप में और कोई जाति का व्यक्ति चाय नहीं पीता।
उपरोक्त उदाहरण हैं - अस्पृष्यता यानी छुआछूत के। एक बार मैंने एक गांव के सवर्ण जाति के व्यक्ति (जो मेरी जाति नहीं जानता था) से पूछा - ‘वाल्मीकि (भंगी) जाति के व्यक्यिों से इतनी छुआछूत क्यों की जाती है?’ तो उसने बताया कि - ‘ भाई साहब, ये छोटी जाति के लोग हैं। बहुत गन्दा काम करते हैं। दूसरों का मल-मूत्र उठाते हैं। इनके साथ खान-पान का व्यवहार कैसे किया जा सकता है। ये लोग तो नीच होते हैं।’ मुझे बड़ा अटपटा लगा। उनसे बहस भी हुई। खैर। कहने का तात्पर्य यह है कि मैला प्रथा के कारण समाज में आज भी छुआछूत बरकरार है या कह सकते हैं कि छुआछूत के कारण मैला प्रथा अस्तित्व में है।
यूं तो संविधान और कानून में अस्पृष्यता का अन्त कर दिया गया है और मैला ढोना भी गैर कानूनी है। पर समाज की असलियत क्या है  आप और हम सभी जानते हैं।
छुआछूत की भावना के बारे में अगर हम अतीत में झांके तो स्थिति यह भी थी कि इस समुदाय के व्यक्ति को अने आगे थूकने के लिए मटकी लटकानी पड़ती थी और पीछे झाड़ू बांधनी होती थी। ताकि उसके पैर के निषान पर किसी सवर्ण का पैर न पड़ जाए और वह अपवित्र न हो जाए। उसका मन्दिर में प्रवेष निषेध था  और अभी भी है। दूसरी ओर मनु ने मनुस्मृति (जिसे हिन्दू समाज का एक वर्ग अपना संविधान मानता है) में ऐसी व्यवस्था कर दी गई है कि न केवल उसे षिक्षा से दूर रखा जाए बल्कि गलती से  कोई वैदिक ष्षब्द उसके कान में पड़ जाए तो उसके कानों में पिघला हुआ शीश्षीषा डाला जाए। वैदिक ष्षब्द बोले तो उसकी जबान काट ली जाए। अच्छे कपड़े पहनने पर दण्ड दिया जाए । उसे हमेषा फटे-पुराने कपड़े पहनने चाहिए और भोजन के रूप में जूठन दी जाए। उसे अपना दास या गुलाम बनाकर रखा जाए।
आज के इस आधुनिक युग में भी मनुवाद जिन्दा है। सफाई कामगार समुदाय आज भी ष्षोषित-पीड़ित है। मानवाधिकारों से वंचित है। आज भी उसे गांव के बीच मंे रहने का अधिकार नहीं है।  इसलिए इस समुदाय के घर हमेषा गांव के बाहर होते हैं। इन्हें इज्जत से जीने की मना ही है। अगर कोई समाज में फिर भी ष्षान से जीना चाहने की हिमाकत करता है तो खैरलांजी जैसे काण्डों को अन्जाम दिया जाता है। गौहाना, झज्जर, सालवन, महमदपुर जैसे काण्ड हो जाते हैं। इस समुदाय का कोई युवक किसी सवर्ण जाति की युवती से प्रेम करने जैसा ‘अपराध’ करता है तो उसे सरेआम फांसी पर लटका दिया जाता है। संविधान को ताक पर रखकर ‘मनुस्मृति’ के ‘कानून’ लागू किए जाते हैं।
अतः ऐसे में प्रष्न उठना स्वाभाविक ही है कि क्या हम आधुनिक और वैज्ञानिक तथा ‘ग्लोबल विलेज’ कही जाने वाली इस इक्कीसवीं सदी मंे जी रहे हैं? आज पूरे विष्व में मानव अधिकारों  की बात की जा रही है। ‘ सबको इज्जत के साथ जीने का अधिकार है’ इस बात पर जोर दिया जा रहा है। समता, समानता और सम्मान की बात की जा रही है। और एक हमारा तथाकथित सभ्य समाज है जहां आज भी मैला ढोने जैसा अमानवीय कार्य हो रहा है। एक ओर तो समाज ने इस समुदाय विषेषश् को जान बूझकर इस गन्दे, घृणित और अमानवीय पेषे में ढकेला है। दूसरी ओर  इस गन्दे पेषे के कारण उससे छुआछूत का बर्ताव भी किया जा रहा है। मैला प्रथा के कार्य पर प्रतिबन्ध के बारे में बने कानून (1993) को भी 16 वर्ष हो रहे हैं पर अभी भी यह घृणित प्रथा जारी है। यह न केवल मानव अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि मानवता पर भी कलंक हैं। अन्य देष के समक्ष भारत ष्षर्मिन्दा है। प्रष्न अभी भी यही है कि आखिर कब तक हम इस मैला प्रथा को ढोते रहेंगे? कब हम बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा को अपनांएगे? कब हम ‘षिक्षा, संगठन, संघर्ष’ को अपने जीवन में कार्यान्वित करेंगे? कब हमारे सभ्य समाज को मैला प्रथा के इस वीभत्स, घृणित सत्य पर ष्षर्म आएगी? कब? कब? आखिर कब?
ये प्रष्न भले ही अनुत्तरित हों पर सफाई कर्मचारी आन्दोलन ने यह ठाना है कि अब सफाई कर्मचारियों को मैला नहीं उठाना है। बस्स बहुत हो चुका। अब वे नारे लगा रहे हैं  ‘बन्द करो। बन्द करों। मैला प्रथा बन्द करो।’ सफाई कर्मचारी आन्दोलन ने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है कि वर्ष दो हजार दस: बस। वर्ष 2010 के अन्त  तक इस अमानवीय प्रथा का अन्त हम करके ही रहेंगे। भारत से 2010 तक मे मैला प्रथा उन्मूूलन का हमारा अभियान जारी है। ताकि यह समुदाय भी आत्मसम्मान, समानता और इज्जत की जिन्दगी जी सके। यदि हमारा सभ्य समाज मानवता में विष्वास करने वाला समाज है तो मानव अधिकारों से वंचित समुदाय को  अपने साथ लाने में हमारे साथ किसी भी प्रकार की मदद कर अपना मानवीय कर्तव्य निभाना चाहता है तथा अपना यथायोग्य सहयोग करने का इच्छुक है और हमारे इस अभियान मे ष्षामिल होना चाहता है तो उसका  तहेदिल से स्वागत है। (लेखक सफाई कर्मचारी आन्दोलन में दस्तावेज समन्वयक हैं)
संपर्क: मो. 9818482899 36/13, ग्राउण्ड फ्लोर, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008

दलित विमर्श, दलित साहित्य और पूर्वाग्रह

दलित विमर्श, दलित साहित्य और पूर्वाग्रह

-राज वाल्मीकि

 मैं अपनी बात इस बोध कथा से शुरु करता हूं - ‘ एक बार की बात है। दो राजपुत्र अपने-अपने घोड़े पर सवार होकर शिकार खेलने के लिए जंगल जा रहे थे। वे दोनो एक दूसरे की विपरीत दिशा में थे। रास्ते में एक मन्दिर पड़ा जो रास्ते के किनारे पर बना था। उस मन्दिर के कंगूरेे पर एक भव्य कलश सुशोभित हो रहा था। जब वे दोनो राजपुत्र मन्दिर के निकट पहुंचे तो विपरीत दिशा में होने के कारण एक दूसरे के आमने-सामने आ गये। बीच में मन्दिर था। एक राजपुत्र उस भव्य कलश को देखकर बोला - ‘अहा! यह सोने का कलश कितना सुन्दर है!’ दूसरा राजपुत्र जो उसके सामने मन्दिर की दूसरी तरफ खड़ा था। वह बोला - ‘ चांदी का यह कलश इस मन्दिर की सुन्दरता में चार चांद लगा रहा है।’ यह सुनकर पहला राजपुत्र बोला - ‘ तुम्हें दिखाई नहीं देता कि यह कलश चांदी का नहीं सोने का है।’ दूसरा राजपुत्र बोला-‘ सूरदास तो तुम हो जो चांदी के कलश को सोने का बता रहे हो।’ पहला राजपु़त्र कुछ क्रोधित होकर बोला- ‘तुम क्या समझते हो मैं इतना मूर्ख हूं जो सोने-चांदी का भेद नहीं समझ सकता। यह तो कोई भी बता सकता है कि यह कलश सोने का है।’ पहले राजपुत्र को यह अपनी प्रतिष्ठा के खिलाफ व अपना अपमान लगा। अतः उसने तलवार खींच ली और लड़ने के लिए दूसरे राजपुत्र को ललकारा। दूसरा राजपुत्र भी अपनी तलवार संभालने लगा। तभी एक बुढ़िया पुजारिन पूजा करके मन्दिर से बाहर निकली तो उसने कहा दोनों राजपुत्रों से लड़ने का कारण पूछा। जब बुढ़िया को सब बात पता चली तेा उसने लड़ने से पहले मेरा एक अनुरोध स्वीकार कर लो कि अपना-अपना स्थान बदल लो।’ दोनों राजपुत्रो ने बु़िढ़या के अनुरोध पर अपना-अपना स्थाना बदल लिया। किन्तु स्थान बदलते ही दोनो राजपु़़त्र झेंप गये। तब बुढ़िया ने कहा - ‘ अब तो तुम समझ ही गये होगे कि यह कलश आधा सोने का है और आधा चांदी का। इसलिए हमेशा याद रखो कि किसी बात पर अड़ने से पहले उसका दूसरा पहलू भी देख लिया करो। हो सकता है तुम्हारा विरोधी जो कह रहा है वह भी सही हो। बिना उसकी प्रमाणिकता जाने पूर्वाग्रहवश किसी बात पर अड़े रहना उचित नहीं है।’ यह बोध कथा अपने आप में बहुत कुछ कह जाती है।
दरअसल हम लोग बिना किसी प्रमाण के पूर्वाग्रहवश अपनी बात पर अड़े रहते हैं। कहावत है कि ‘हाथ कंगन को आरसी क्या’ जो प्रत्यक्ष है उसे प्रमाण की आवश्यकता क्या है। और जो प्रमाणित है उसे पूर्वाग्रहवश नकारने में समझदारी क्या है। मैं अपनी बात 11 जनवरी 2010 जनसत्ता में प्रकाशित मस्तराम कपूर के लेख ‘दलित विमर्श के दुराग्रह’ और 12 जनवरी को प्रकाशित ‘दलित साहित्य की सीमाएं’ के सन्दर्भ में कहना चाहूंगा। मस्तराम कपूर जी ख्याति प्राप्त विद्वान लेेखक हैं। उन्हें अच्छे विचारक के रूप में जाना जाता है। पर दुखद है कि दलितों के सन्दर्भ में वे भी पूर्वाग्रहों से  ग्रसित हैं।
 पहली बात तो उन्होने लेख की शुरुआत ही इस वाक्य से की है कि ‘दलित मोटे तौर पर दो श्रेणियों मे विभाजित हैं। मैला ढोने के काम और सफाई के काम से संबंधित और चमड़े के परम्परागत उद्योगों के काम में लगे।’ अफसोस है कि मस्तराम कपूर जी ने शुरु मे ही अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दे दिया है। ‘ दलित विभिन्न अनुसूचित जातियों का समूह है, जिनमें अन्य कई जातियो का साहित्य तो अभी आना बाकी है। पर लगता है कि उन्होने दलित साहित्य की प्रसिद्ध कृतियों को पढ़ने की आवश्यकता भी नहीं समझी है जैसे शरणकुमार लिम्बाले की ‘अक्करमाशी’, किशोर शान्ताबाई काले की ‘छोरा कोल्हाटी का’ या लक्ष्मण  गायकवाड़ की ‘उठाईगीर’ आदि। नहीं तो वे इस भ्रम में नहीं रहते कि मैला ढोने और चमड़े के काम में लगे लोग दलित ही हैं। दूसरी बात गांधीजी के बारे में लेखक का यह कहना कि ‘दलित बुद्धिजीवी गांधी को अम्बेडकर के शत्रु के रूप में प्रस्तुत करते हैं। इससे दो बातें स्पष्ट होती हैं या तो लेखक गांधीजी के अंधभक्त हैं और गांधीवादी विचारधारा और अम्बेडकरवादी विचारधारा में अन्तर नहीं जानते या पूर्वाग्रह पाले हुए हैं। सब जानते हैं कि  गांधी जी वर्णव्यवस्था के समर्थक थे। उन्होने अस्पृश्यता निवारण आन्दोलन इसलिए चलाया कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्यों की सेवा करने वाला यह अतिशूद्र हमेशा इसी प्रकार सेवारत रहे। मैला ढोने का अमानवीय कार्य करता रहे। अपनी मानवीय गरिमा की बात न करे, तथाकथित उच्चजातियों की बराबरी की बात न करे। वह भले ‘हरिजन’ (भगवान के जन) हो पर ऊंची कहे जानेवाली जातियो की निर्विरोध सेवा करता रहे। हां, गांधीजी ये जरुर चाहते थे कि सवर्ण उनसे छुआछूत न करें, उनसे  सहानुभूति रखें। और सवर्ण इन नीच लोगों पर दया भाव बनाए रखें और उसे नीच होने का अहसास भी न हो ताकि ब्राह्मणवादी व्यवस्था का वर्चस्व हमेशा-हमेशा के लिए कायम रहे। गांधीजी उस हिन्दू धर्म के समर्थक थे जो ऊंच-नीच और पितृसत्तात्मक व्यवस्था का समर्थक है। दूसरी ओर अम्बेडकर जाति व्यवस्था को एक ऐसी चार मंजिली ईमारत बताते थे जिसमें सीढ़ियां नहीं हैं। और यह कटु सत्य है जो आज भी कायम है। अम्बेडकर बराबरी की बात करते थे। उनका कहना था कि उत्पीड़ित लोग तथाकथित उच्च जातियों के समान ही बराबर के हकदार हैं। वे भी इस देश के नागरिक हैं। उन्हे बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। मानवीय अधिकार प्राप्त करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। अम्बेडकर वैज्ञानिक सोच रखते थे। उनका साफ मानना था कि ब्राह्मणवादी व्यवस्था में गुलाम बने उत्पीड़ित लोगों के पास खोने को सिर्फ उनकी बेड़िया हैं। उनका स्पष्ट कहना था कि एक गुलाम को यदि उसके गुलाम होने का अहसास करा दिया जाए तो फिर वह गुलाम नहीं रहेगा। वह गुलामी की बेड़ियांे को तोड़ देगा। यही गांधीवादी विचारधारा और अम्बेडकर की विचारधारा का अन्तर है। गांधीजी दबे-कुचले-उत्पीड़ित-अछूत लोगांे पर दया दिखा रहे थे और उन्हें यथास्थिति में बने रहने को प्रोत्साहित कर रहे थे जबकि अम्बेेडकर उनकी मानवीय गरिमा की बात कर रहे थे। उनको बता रहे थे कि आप भी अन्य लोगों की तरह समान इन्सान हैं। आपके भी ब्राह्मण, क्षत्रियों और वैश्यों की तरह समान मानव अधिकार हैं। इसलिए यहां दलित बुद्धिजीवी व्यक्ति गांधी को शत्रु नहीं मानते बल्कि उनकी उस विचारधारा को शत्रु मानते हैं जो दलितों को गुलाम बनाए रखने की साजिश रचती है।
हां लेखक की यह बात सही है कि ‘अगर दलित पिछड़े वर्गों की समस्याओं का समाधान होना है और जाति व्यवस्था को खत्म करना है तो समाज के सभी प्रगतिशील तत्वों के साथ मिलकर काम करना होगा। दलित अकेले यह बदलाव नहीं ला सकते।’ आज दलितों पर शासन करने वाली तथाकथित उच्च जातियां भी यह सोेचें कि अब समय आ गया है कि हमने जो अवैध रूप से दलितों के हकों  ( देश के संशाधनों) पर कब्जा कर रखा है वो उन्हें वापस दे दें और उनसे बंधुत्व भाव से मिलें। ऊंच-नीच और छुआछूत की भावना को समाप्त करें।  उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि दलित वर्ग अब धीरे-धीरे ही सही जागरुक हो रहा है। अब  उसे और अधिक समय तक दबा कर नहीं रखा जा सकता। अतः समय के साथ चलते हुए हम उन्हें समानता, स्वतन्त्रता, न्याय प्रदान करें और बंधुत्व भाव रहें। उन्हें इन्सान समझें और इन्सान होने का मान-सम्मान दें। यही आज के समय की मांग है। पर हकीकत क्या है इसे जानने के लिए एक उदाहरण 15 जनवरी 2010 के जनसत्ता के पृष्ठ 9 पर दिए शीर्षक ‘दलित युवक को मल खिलाया ऊंची जाति के लोगों ने’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पढ़  कर जान लें कि आज भी दलितों की स्थिति क्या है। तमिलनाडु के ंिडंडीगुली जिले के मेइकोविलपट्टी में इंदिरा नगर में रहने वाले सदायंदी के सड़क पर चप्पल पहन कर चलने से ऊंची जाति के लोगो ने पूछा कि क्या उसे इस आदेश की जानकारी नहीं है कि दलित उनकी सड़क पर दलित चप्पल पहन कर नहीं  चल सकते और फिर उसे चप्पल उतारने को कहा। और उसी चप्पल से जमकर उसकी पिटाई की। फिर एक व्यक्ति ने मानव मल लाकर जबरदस्ती उसके मुंह में घुसा दिया। यह आज की सच्चाई है।
जहां तक दलित साहित्य का प्रश्न है तो लेखक कहते हैं कि ‘दलित साहित्य की आम प्रवृति है दूसरों को चिढ़ाना और अपने में घोर निराशा और वितृष्णा पैदा करना।’ लेखका का यह कथन बेबुनियाद है। प्रारंभिक दलित साहित्य स्वयं पर हुए सवर्णों के अत्याचारों का वर्णन जरुर करता है और अत्याचारी के प्रति अपना आक्रोश प्रकट करता है। यह स्वाभाविक है। जब गुलाम जागरुक होता है तो न केवल अपनी गुलामी की बेड़ियां तोड़ता है बल्ेिक उसे गुलाम बनाने वाले पर अपना आक्रोश व्यक्त करता है। किन्तु हास्यास्पद है कि लेखक इसे कितने हलके में लेते हुए कहते हैं कि -‘दलित रचनाएं सवर्णों को संबोधित होती हैं। उन्हें जली-कटी सुनाना ही इनका लक्ष्य होता है...।’ कपूर साहब आप जहां खड़े हैं वहां से यही समझ सकते हैं। पर मैं दुष्यन्त कुमार के शब्द लेकर कहूं तो स्थिति यह है कि ‘रक्त वर्षों से नसों में खौलता है, आप कहते हैं क्षणिक उत्तेजना है।’ पर आप से ऐसी ही उम्मीद की जाती है। कहावत सच है कि ‘जाके पांव न फटी बिवाई, सो क्या जाने पीर पराई।’या ॅमंतमत ादवूे ूीमतम जीम ेीवम चपदबीमे कवि ठीक कह गया है कि ‘ लोहे का स्वाद लोहार से नहीं उस घोड़े से पूछो जिसके मुंह में लगाम है।’ सहानु भूति और स्वानुभूति का यही अन्तर है। लेखक का विचार है कि ‘ अपनी दयनीय और हीन अवस्था का चित्रण, नपुंसक क्रोध और द्वेष और वैमनस्य को उत्तेजित करने वाली दृष्टि ही दलित साहित्य की विशेषता बन गई है।’ कपूर साहब ने इस एंगल से नहीं सोचा कि उनकी जो ये दयनीय और हीन दशा क्यों है? खैर। कपूर साहब को विनम्र सुझाव देना चाहूंगा कि वे नये दलित साहित्य को पढ़ें। निश्चित रूप से उनकी यह धारणा बदल जाएगी। क्योंकि दलित साहित्य अब परिपक्व है। कलापक्ष से परिपूर्ण है। स्वतन्त्रता, समता और न्याय की मांग करता बंधुत्व की भावना से प्रेरित मानवीय साहित्य है। वह आपको गरियाता नहीं  बल्कि अपनी मानवीय गरिमा से पूर्ण आपसे बराबरी के स्तर पर हाथ मिलाने का इच्छुक है। दलित मानवतावादी साहित्य है। आवश्यकता है अपने पूर्वाग्रह के चश्में को हटाकर निष्पक्ष भाव से देखने की।
संपर्क: (मो.) 9818482899
       36/13 ग्राउण्ड फ्लोर
       ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-11000      
 

सोमवार, 4 अप्रैल 2011

जिन्दगी का सफर

जिन्दगी का सफर                                               -राज वाल्मीकि





अन्त्येष्टि मे शामिल होकर हमारा-आपका यदा-कदा शमशान भूमि मे जाना होता है जहां लकड़ियों की चिता तैयार हो रही होती है। शव जो हमारे किसी परिवार के सदस्य, सबंधी, प्रियजन, मित्र या मित्र के किसी सबंधी का होता है उस शव को देखकर एक अलग तरह की फीलिंग आती है। हो सकता है अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह की फीलिंग होती हो। किन्तु मुझे लगता है कि उस फीलिंग को पूरी तरह शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। पर इतना तो लगता ही है कि आज इस व्यक्ति की जिन्दगी का सफर खत्म हो गया। एक दिन मुझे भी इसी स्थिति में आना होगा। किसी शमशान भूमि में मेरा शव रखा होगा। परिवार के लोग, रिश्तेदार, मित्र अपना अंतिम फर्ज निभाते हुए अंतिम संस्कार कर रहे होंगे। मुझे इस संसार को अलविदा कहना होगा। सभी तो छूट जाएंगे- सगे-संबंधी, दोस्त, रिश्तेदार। मौत कब आएगी, कैसे आएगी, कहां आएगी - यह पहले से कुछ तय नहीं होता। हां, यह निश्चित है कि मौत का एक दिन मुअय्यन है। मृत्यु के बारे में किसी कवि की पंक्तियां हैं - ‘मृत्यु एक सागर है जिसमें श्रम से कातर जीव नहाकर, फिर नूतन धारण करता है, काया रूपी वस्त्र बहाकर।’ कबीर भी कहते हैं कि ‘आया है सो जाएगा राजा, रंक, फकीर।’ संसार में हम खाली हाथ आए थेे, खाली हाथ ही जाएंगे। इस आने और जाने के बीच का नाम ही है जिन्दगी। शेक्सपीअर ने भी कुछ ऐसा ही कहा है कि ये दुनिया एक रंगमंच है और हम मानव अभिनेता-अभिनेत्री । हम अपनी भूमिका निभाकर चले जाएंगे।

हालांकि मौत के बारे में सोचकर अधिकांश लोगों को डर लगता है। लोगों का मौत के बारे मे अपना दर्शन होता है। शायर लिख गया है कि मौत से क्यों इतनी दहशत जान क्यों इतनी अजीज, मौत आने के लिए है जान जाने के लिए। या फिर, जिन्दगी तो बेवफा है एक दिन ठुकराएगी, मौत मेहबूबा है अपने साथ लेकर जाएगी।’ गीतकार ने लिखा है - जिन्दगी एक सफर है सुहाना.... मौत आनी है आएगी एक दिन, जान जानी है जाएगी एक दिन। ऐसी बातो से क्या घबराना। वैसे हकीकत यह भी है कि न जन्म हमारेे वश मे होता है और न मृत्यु। इच्छा मृत्यु या आत्महत्या की बात अलग है। ये भी लोग मजबूरी में ही करते हैं।

अब बात आती है जीने की। कई बार मन में यह प्रश्न उठता है कि - हम जीते क्यों हैं? इस बारे मे विभिन्न लोगो के विभिन्न मत होते हैं। पर सच तो यह है कि इस प्रश्न का उत्तर इतना आसान भी नहीं है। प्रकृति हमें अपने तरीके से ढालती चली जाती है और हम ढलते चले जाते हैं। जन्म लेते हैं, बच्चे होते हैं, युवा होते हैं, वृद्ध होते हैं, मर जाते हैं। प्रकृति का यह जीवन-चक्र निरन्तर चलता रहता है। दरअसल प्रकृति की सच्चाईयां बहुत मधुर भी हैं और बहुत खौफनाक भी। जैसे बच्चे का जन्म मीठी सच्चाई है तो व्यक्ति की मृत्यु कड़वी सच्चाई। लेकिन हां, जब तक हम जीते हैं, हमारे दिमाग में भविष्य के सपने पलते रहते हैं। हम भविष्य में ये करने की, वो करने की, न जाने क्या-क्या करने की, योजनाएं बनाते रहते हैं। पर मौत अचानक हमें अपने आगोश में ले लेती है। जैसे जलता हुआ बल्ब, रोशनी बिखेरता हुआ बल्ब, अचानक किसी भारी वस्तु के आघात से टूटकर बिखर जाए! और चारों ओर घुप्प अंधेरा हो जाए!! इन्सान के शरीर के साथ-साथ उसकी भविष्य की योजनाओं पर अचानक ब्रेक लग जाता है - सब कुछ खत्म। जैसे किसी शिशु या मासूम बच्चे के हाथ में हवा भरा रंग-बिरंगा प्यारा-सा गुब्बारा अचानक फट जाए! और वह शिशु या बच्चा हक्का-वक्का, भौचक्का रह जाए! जिन्दगी के सफर में कब अचानक ब्रेक लग जाए - कहा नहीं जा सकता। जिन्दगी की गाड़ी में कोई बैक गियर नहीं है। कम्प्यूटर की तरह ‘अनडू’ कमाण्ड नहीं है। कभी इन्सान सोच भी नहीं पाता - जीवन क्या जिया। ये सफर क्यों शुरू हुआ और क्यों खत्म। संदर्भित संबंध में चिंतन करते हुए एक गाने की पक्तियां याद आ रही हैं - जिन्दगी का सफर, है ये कैसा सफर?...


संपर्क: 36/13 ग्राउण्ड फ्लोर, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008



बदनामी पर बंदिशें

बदनामी पर बंदिशें                        -राज वाल्मीकि

मेरे एक मित्र सपत्नीक पधारे। दोनों कुछ चिन्तित लग रहे थे। कुशलक्षेम पूछने के बाद मैंने उनकी चिन्ता का कारण पूछा तो मित्र पत्नी की ओर इशारा करते हुए बोले-‘‘क्या बताएं राज साहब, इनकी छोटी बहन तीन दिन से घर से गायब है। सब जगह पता कर लिया पर साली साहिबा का कहीं पता नहीं है।’’ मैंने दुखी होते हुए पूछा - ‘‘क्या आपने थाने में एफ.आई.आर. दर्ज करा दी?’’ इस वे बोले - ‘‘नहीं। दरअसल बदनामी के डर से ऐसा नहीं किया। पता चला है कि उनका उनकी ऑफिस के ही किसी शादीशुदा सहकर्मी से अफेयर चल रहा था। हम उस सहकर्मी के घर भी गये। घर पर वह तो मिला। पर वह साफ मुकर गया कि वह तो कई दिन से उससे मिला ही नहीं। उसके घर में भी उसकी पत्नी से क्लेश चल रहा है। नौबत तलाक तक आ गई है। हमें पूरा विश्वास है कि उसने ही लड़की को कहीं छुपा रखा है।’’

‘‘आपको इतना विश्वास किस आधार पर है?’’ इस बार मित्र की पत्नी ने जवाब दिया - ‘‘ भाई साहब मेरी दूसरी छोटी बहनों ने उसे मोबाईल पर उस सहकर्मी से घन्टों बातें करते सुना है। दूसरी बात है उन्होंने चोरी-छुपे उसके एस.एम.एस. भी पढ़े थे जो कि प्यार-मोहब्बत की बातों से भरे हुए थे। मेरी बहन अभी इक्कीस साल की है और उसका सहकर्मी पैंतीस साल का शादीशुदा व्यक्ति है। परसों वह ऑफिस जाने के लिए निकली थी। उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। उसका मोबाईल स्वीच ऑफ जा रहा है।...।’’ वे रूआंसी हो आईं।

मैंने कहा - ‘‘आपकी बहन परसों से गायब है और आपने अभी तक पुलिस में रिर्पोट नहीं लिखाई। ये तो आपकी बेवकूफी है। एफ.आई.आर. में आप उसके सहकर्मी पर भी शक जता सकते हैं। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ करेगी तो न केवल सच सामने आ जाएगा बल्कि आपकी बहन भी आपको मिल जाएगी।’’

‘‘नहीं भाई साहब हम पुलिस में रिर्पोट नहीं लिखाएंगे। पुलिस हमारे घर भी पूछताछ करेगी। मोहल्ला-पड़ोस को भी पता चल जाएगा। फिर कोई उससे शादी भी नहीं करेगा हमारी बड़ी बदनामी होगी।...’’

मैं सोचने लगा कि एक बालिग लड़की का अपनी मर्जी से किसी से प्रेम संबंध बनाना उसका निजी मामला है। पर इसमें घर-परिवार की बदनामी होना। समाज में नाक कट जाना जैसे मुद्दे क्यों बन जाते हैं? यदि लड़की अपनी मरजी से उस शादीशुदा युवक के साथ रह रही है तब तो कोई बात नहीं लेकिन यह भी हो सकता है कि वह सहकर्मी उसका यौन-शोषण कर रहा हो। उसे ब्लैक-मेल कर रहा हो। पर सिर्फ इस बात के डर से इसे पुलिस केस नहीं बनाया जा रहा है कि लड़की की बदनामी होगी। क्या इससे अपराधियों की हौसला अफजाई नहीं होती। कोई व्यक्ति किसी लड़की से बलात्कार करता है और वह इस डर से सब से छुपाती है कि इससे उसकी बदनामी होगी तो इससे बलात्कारी की हिम्मत और बढ़ेगी। इसी मानसिकता के चलते हमारे देश में बलात्कार के बहुत-से मामले प्रकाश में ही नहीं आ पाते।

अखबार में पढ़ीं बिहार की रूपम पाठक और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की शीलू की घटनाएं दिमाग में घूम गई। रूपम पाठक द्वारा विधायक की सरेआम चाकू घोंप कर हत्या कर देना और स्वयं के फांसी की मांग करना उस मनोवृति की ओर स्पष्ट संकेत है जब किसी कानून से न्याय मिलने की उम्मीद खत्म हो चुकी होती है। रूपम पाठक कोई गंवार अनपढ़ महिला नहीं है। वह सुंिशक्षित और स्कूल की प्रिंसिपल है। जाहिर है कि उस विधायक और रूपम पाठक के बीच ऐसा कुछ था जिसके बारे में रूपम को कहना पढ़ा कि उसने (विधायक ने) जो जुल्म उसके साथ किए हैं वह सबके सामने बता भी नहीं सकती। वह पूरी तरह से निराश हो चुकी थी। उसे ये भलीभांति पता लग गया था कि कानून व्यवस्था विधायक को उसके किए की सजा नहीं दंेगी। इसीलिए उसने सब कुछ जानते हुए भी कानून को अपने हाथ में लिया। बाद में कुछ सामाजिक एवं महिला संगठनों ने रूपम के समर्थन में धरना प्रदर्शन भी किए। पर पिछड़े वर्ग की नाबालिग लड़की शीलू के साथ जो हुआ वह तो और भी भयावह है। बसपा विधायक पुरूषोत्तम नरेश द्विवेदी एवं उसके गुर्गों द्वारा न केवल उस लड़की का शारीरिक शोषण हुआ बल्कि उस पर चोरी का इल्जाम लगा कर उसे जेल भी भेज दिया गया। बाद मे मामला मीडिया में आ जाने के कारण मायावती को भी उस विधायक पर कार्यवाही करनी पड़ी। लड़की को जेल से छुड़ाया और विधायक को जेल भेजना पड़ा। जाते-जाते भी विधायक उसे धमकी दे गया कि वह उसे देख लेगा। गौरतलब है कि शीलू पिछड़े वर्ग की साधारण आर्थिक स्थिति वाले परिवार से संबंध रखने वाली कम पढ़ी-लिखी लड़की है। वह न कथित उच्च वर्ण की है न उच्च वर्ग की। शायद यही कारण है कि उसके समर्थन में कोई महिला संगठन या स्वयं सेवी संस्थाएं आगे नहीं आई हैं। इस सोच के कारण कि इन तुच्छ लोगों के साथ तो इस तरह की घटनाएं होती ही रहती हैं। और लड़की की बदनामी के कारण उसके परिवार के लोग खुद ऐसे मामलों को दबाते हैं। अगर मीडिया ने मामले को नहीं उछाला होता तो शीलू की साथ घटी घटना भी कहीं दब कर रह जाती।

मैं सोचता हूं कि आखिर कब तक हम समाज में बदनामी के भय के कारण इस तरह की घटनाओं को छुपाते रहेंगे और अन्याय एवं शोषण को बढ़ावा देते रहेंगे? क्यों न हम बदनामी पर ही बंदिशें लगाएं और अन्याय, अत्याचार, शोषण के विरूद्ध आवाज उठायें?

संपर्क: 9818482899, 36/13 ग्राउण्ड फ्लोर, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2010

लेख

                                        बदलाव की बयार
                                                                               -राज वाल्मीकि

विचित्र व्यवस्था है हमारे देश की। यहां किसी तथाकथित ऊंची जाति का कुत्ता भी किसी दलित के घर रोटी खा ले तो अछूत हो जाता है! ऐसे में स्कूली बच्चे दलित महिला के हाथ का बना खाना खाने से इन्कार कर दे तो अस्वभाविक नहीं लगता। इस बात पर आश्चर्य जरूर होता है कि सभ्यता के किस युग में जी रहे हैं हम? व्यवस्था की बर्बरता देखिए कि आज भी तथाकथित ऊंची जाति के लोग कच्चे पाखानों में मल त्याग करते हैं और उनके जैसा ही हाड़-मांस का इन्सान दलित और विशेष कर दलित स्त्रियां उन्हें अपने हाथों से टीन और झाड़ू की सहायता से साफ करते हैं। इसे देखकर क्या आप कह सकते हैं कि हम आधुनिकतम और सभ्य हैं? क्या विडम्बना है कि एक तरफ तो राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कर देश दुनिया भर में वाह-वाही लूट रहा है, स्वयं को आधुनिकतम और सभ्य घोषित कर रहा है। वहीं सदियों पुरानी सड़ी-गली, भेदभाव आधारित अमानवीय जाति व्यवस्था को ढो रहा है। एक ऐसी व्यवस्था को जहां दलित कहे जाने वाले एक वर्ग विशेष को गाय या कुत्ते से भी गया गुजरा समझा जा रहा है। उनकी नजर में पशु (गाय) श्रेष्ठ है और अपने ही जैसे इन्सान (दलित) नीच! सदियों से ऐसा मानकर चला जा रहा है कि दलित व्यक्ति का जन्म तथाकथित ऊंची जातियों की सेवा करने के लिए हुआ है। उनकी गुलामी के लिए हुआ है।



दुनिया के इतिहास में एक समय ऐसा भी था जब काले लोगों को गोरे लोगों की गुलामी करनी पड़ती थी। गुलाम बेचे और खरीदे जाते थे। एन्ड्रोंक्लीज का किस्सा मशहूर है। पर समय के साथ बदलाव आया। काले लोगों को गुलाम समझने वाला अमेरिका आज उन्हें इन्सान समझ रहा है। हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी को अनिवार्य कर दिया गया है। यूं गुलामी मे जकड़ा व्यक्ति गुलामी का अभ्यस्त हो जाता है और उसका मालिक उस पर हुक्म चलाने का। ऐसी परिस्थितयो से उबरना आसान नहीं होता। पर इतिहास साक्षी है कि समय समय पर उनका भी कोई न कोई मुक्तिदाता पैदा हुआ है जो उन्हें उनके गुलाम होने का अहसास करा देता है, चाहे काले लोगों के लिए मार्टिन लूथर किंग हो या दलितों के लिए बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर। जब गुलाम को उसके गुलाम होने का अहसास हो जाता है। उसे भी उसके मालिक जैसा एका इन्सान होने का अहसास हो जाता है तो फिर वह स्वयं गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए छटपटाने लगता है और निरन्तर संघर्ष के बाद उस बेड़ियों को तोड़ने में सफल हो जाता है। जैसा अमेरिका में हुआ है। वहां काले लोग आज मानवीय अधिकारों का लाभ उठा रहे हैं। पर दुखद है कि हमारे देश को भले ही विकासशील देश कहा जाए पर जाति व्यवस्था के कायम होने के कारण आज इक्कीसवीं सदी में भी काफी पीछे चल रहा है।



बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एवं अन्य दलित हितैषी महापुरूषों के प्रयास से अब दलितों को यह अहसास हो गया है कि जातिवादी व्यवस्था ने उन्हें अपना गुलाम बनाए रखा है। और अब वे अपनी मुक्ति के लिए संघर्षरत हैं। भेदभाव और अन्याय पर आधारित जातिवादी व्यवस्था के खिलाफ अब आवाजें उठने लगी हैं। दलित साहित्य तो पूरी तरह इस व्यवस्था के विरोध में खड़ा है।



समय परिवर्तनशील होता है। पुणे में दलित करोड़पतियों का सम्मेलन और एन.डी.टी.वी. के रवीश की रिर्पोट पंजाब के दलितों में आई समृद्धि को दर्शाती है। जहां कुछ दलित एक ओर सतत संघर्ष कर अपना व्यवसाय कर करोड़पति हुए हैं। वहीं एन.आर.आई. दलितों के पैसों से ही सही पंजाब में कुछ दलितों का कायाकल्प हुआ है। उनके पास वहां की दबंग कही जाने वाली जाति जाटों की तरह ही दलितों के पास भी शानदार मकान हैं, गाड़ियां हैं। उनके अपने एल्बम हैं। अब ‘छोरा जाट का’ गाने के विकल्प में ‘अत्त चमारां दा’ है। वाल्मीकियों के एल्बम हैं। अब वे शर्म से नहीं बल्कि गर्व से गा रहे हैं हम दलित हैं, चमार हैं, वाल्मीकि हैं पर जाटों से कम नहीं हैं। हम बेशक दलित हैं। पर सवर्णों से उन्नीस नहीं हैं। ये संकेत हैं कि बदलाव की बयार बहने लगी है। आगाज अच्छा है और अंजाम भी निश्चित रूप से बेहतर होगा।



देश की व्यवस्था ने भले ही दलितों को सारे अधिकारों से वंचित कर रखा हो, उनके आर्थिक स्रोतों को हड़प लिया हो। पर दलित अब पीछे मुड़के देखने वाले नहीं हैं। रूकने वाले नहीं हैं। वे शुरू से मेहनतकश रहे हैं। मेहनत से पैसा कमा कर आर्थिक समानता लाएंगे और आर्थिक समृद्धि उनको मानवीय गरिमा दिलाने में बड़ी भूमिका निभाएगी। लेकिन यह तो बस बदलाव की एक छोटी-सी पहल है। पर यह तो कहा ही जा सकता है कि बदलाव की बयार एक अच्छा संकेत है - दलित अस्मिता के लिए उनकी मानवीय गरिमा लिए।



संपर्क: मो. 9818482899, 36/13 ग्राउन्ड फ्लोर, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली- 110008

शुक्रवार, 30 जुलाई 2010

                                  
                               चुटकी


तुमने पारित कर दिया शिक्षा का अधिकार

पच्चीस प्रतिशत निर्धन हित, है तुमको धिक्कार

है तुमको धिक्कार, अकल के हो तुम कच्चे

निर्धन संगत से बिगड़ेगें धनवान के बच्चे

कहे ‘राज’ कविराय दाखिला हम नहीं देंगे

सरकारी अधिनियम हमारा क्या कर लेंगे

एक प्रथा कलंक की

एक प्रथा कलंक की

Source:

जनसत्ता, 18 जुलाई, 2010

Author:

राज वाल्मीकि



मानवीय गरिमा पर कलंक

कानूनी तौर पर मैला ढोने की मनाही है। लेकिन सरकारी दावे के उलट देश में अभी भी यह प्रथा कमोबेश जारी है। इसके भीतरी हालात की पड़ताल कर रहे हैं राज वाल्मीकि . . .



इक्कीसवीं सदी का पहला दशक अपने अंतिम पड़ाव पर है। सारी दुनिया में तकनीक का बोलबाला है। तकनीक के कारण ही कहा जा रहा है कि पूरी दुनिया एक गांव में बदल चुकी है। विश्व में मानव अधिकारों की हर जगह चर्चा हो रही है। मानवीय गरिमा के साथ जीना हर मानव का अधिकार है। ऐसे समय में भारत में मैला प्रथा का जारी रहना देश की सभ्यता और तरक्की पर एक बदनुमा दाग की तरह है। यह मानवाधिकार का हनन भी है कि एक मनुष्य का मल अपने हाथों से उठाए। यह अमानवीयता का चरम है। एक ओर राष्ट्रमंडल खेल आयोजित कर भारत विश्व में चर्चा विषय बन रहा है तो दूसरी ओर ऐसी अमानवीय प्रथा देश में कायम है।



सरकारी उदासीनता और प्रशासनिक नाकारेपन की वजह से भारत में आज भी तेरह लाख लोग मैला ढोने के काम में लगे हैं, जिसमें नब्बे फीसद महिलाएं हैं। मैला प्रथा एक तरह से जाति व्यवस्था और पुरुषों द्वारा इन महिलाओं पर थोपी गई हिंसा है। समाज औरतों को हीनता का बोध करा कर उनका निरंतर शोषण करता रहा है। बचपन से ही जाति विशेष की बच्चियों को मैला साफ करने के लिए मजबूर किया जाता है। सवाल यह भी है कि आखिर दलितों में औरतों को ही क्यों मैला उठाना पड़ता है। इसकी शुरुआत तभी हो जाती है जब वह अपनी मां के साथ शौचालय मालिकों के यहां रोटी लेने जाती है और बाद में वह जिंदगी भर इसी काम में लगी रहती है। वह पढ़ाई-लिखाई से दूर हो जाती है। इसलिए वह अपने हकों के लिए जागरूक नहीं हो पाती। उसका आत्मसम्मान खो जाता है। पिता के यहां भी और शादी के बाद ससुराल में भी वह यही काम करने के लिए मजबूर रहती है।



इस प्रथा के बरकरार रहने के पीछे शासन और प्रशासन की जाति आधारित बनावट को भी समझना होगा। प्रशासनिक सेवाओं में ज्यादातर उच्च जाति के लोग हैं। इन सेवाओं में दलित वर्ग के लोग भी आए हैं, लेकिन वे व्यवस्था का हिस्सा बन कर रह गए हैं। 1993 में मैला प्रथा उन्मूलन के लिए एक कानून बना, लेकिन शासन-प्रशासन की इच्छाशक्ति की कमी के कारण इनको सही तरीके से लागू नहीं किया गया। मैला प्रथा मोटे तौर पर तीन तरह की होती है। निजी शुष्क शौचालयों की सफाई, सार्वजनिक शुष्क शौचालयों की सफाई और रेलवे ट्रैक पर गिरे मानव मल की सफाई।



इस प्रथा को रोकने के लिए बना कानून क्यों सही ढंग से लागू नहीं हो पाता। इसके लिए एक उदाहरण ही काफी होगा। हरियाणा में सफाई कर्मचारी आंदोलन के राज्य संयोजक के एक अधिकारी से मैला संबंधी जानकारी मांगने पर उस अधिकारी का लिखित बयान आया ‘हमारे यहां सफाई कर्मचारी शुष्क शौचालय तो साफ कर रहे हैं, लेकिन यहां सिर पर मैला उठाने का कार्य कोई नहीं करता।’ यह लिखित बयान है। यानी कि ऐसे अधिकारियों के दिमाग में यह बात रच-बस गई है कि इंसान द्वारा दूसरे इंसान का मल-मूत्र साफ करना घृणित और अमानवीय कार्य नहीं है।



कानून बनने के बाद इस कार्य पर प्रतिबंध लगाने की बात आती है तो वे यही कहते हैं कि पारंपरिक रूप से यानि सिर पर मैला ढोने का कार्य अब नहीं होता। ऐसे अधिकारियों के बूते ही ‘1993 अधिनियम’ को लागू करने की बात सरकार करती है। जबकि अधिनियम के अनुसार किसी भी प्रकार के शुष्क शौचालय को इंसान से साफ करवाना प्रतिबंधित है और अपराध की श्रेणी में है। अगर कोई शुष्क शौचालय मालिक इस कार्य को किसी सफाई कर्मचारी से करवाता है तो उस पर दो हजार रुपए जुर्माना या एक साल की कैद या दोनों हो सकती है। विडंबना यह है जिन अधिकारियों पर इस अधिनियम को लागू करने की जिम्मेदारी है, वे खुद इसके बारे में ठीक से नहीं जानते।



भारतीय समाज में सफाई कर्मचारियों की पहचान बचपन से ही होने लगती है। सफाई कर्मचारियों के परिवार में भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी उनकी यह पहचान स्वीकृत हो चली है कि वे सफाई कर्मचारी हैं। अगर कोई कभी उनसे सफाई से संबंधित कार्य के बारे में पूछता है तो वे बताते हैं कि यह हमारा काम है। ‘हमारा’ काम का मतलब क्या है? क्या सफाई का काम सिर्फ भंगी समुदाय का है। इसे पीढ़ी दर पीढ़ी दलित समुदाय पर किसने थोपा? इस पर विचार होना चाहिए। वे ऐसा क्यों बोलते हैं कि यह ‘हमारा काम है’ अगर इसे वे हमारा काम बोलेंगे तो इसे छोड़ेगे कैसे? ऐसा मानना भी एक प्रकार का जातिवाद है और वे अपना शोषण कराने में खुद भी शामिल हो जाते हैं।



आंबेडकर के अनुसार तो यह समुदाय जाति-व्यवस्था में शामिल ही नहीं है, बल्कि इससे बाहर और अछूत है। यह अछूतपन सिर्फ उनकी समस्या नहीं, लोकतंत्र और सभ्य नागरिक समाज की समस्या है।



मानव मल साफ करना क्या कोई रोजगार है? उसके बदले उसे दस या बीस रुपए हर महीने या एक बासी रोटी रोज मिलती है। क्या इसे मजदूरी कहा जा सकता है? क्या यह उचित है? क्या यह सफाई कर्मचारी महिला का शोषण नहीं है? क्या यह उसके आत्म-सम्मान को कुचलना नहीं है?



सरकार की उदासीनता का आलम यह है कि हरियाणा के दो जिलों को छोड़ कर अभी तक किसी भी शुष्क शौचालय मालिक को इस अधिनियम के तहत सजा नहीं मिली। सरकार का कहना है कि उसने सफाई कर्मचारियों के पुनर्वास के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं, जिसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों को करोड़ों रुपयों का अनुदान देती है। लेकिन सफाई कर्मचारियों की हालत जस की तस बनी हुई है। इतना ही नहीं, इस कानून को बनाने वाली सरकार के ही कई विभागों में यह काम चल रहा है, जैसे पंचायतों और नगर निगम और रेलवे में। एक ओर सरकार कानून बना रही हैं और दूसरी ओर स्वयं शुष्क शौचालय को साफ करने के लिए कर्मचारियों को नियुक्त कर रही है। सरकारी अफसर जान-बूझ कर मैला ढोने के कार्य से इनकार करते हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे इसके अस्तित्व को स्वीकार करते हैं तो सजा भी उन्हें स्वयं भुगतनी होगी।

सरकारी उदासीनता और प्रशासनिक नाकारेपन की वजह से भारत में आज भी तेरह लाख लोग मैला ढोने के काम में लगे हैं, जिसमें नब्बे फीसद महिलाएं हैं। मैला प्रथा एक तरह से जाति व्यवस्था और पुरुषों द्वारा इन महिलाओं पर थोपी गई हिंसा है। समाज औरतों को हीनता का बोध करा कर उनका निरंतर शोषण करता रहा है। बचपन से ही जाति विशेष की बच्चियों को मैला साफ करने के लिए मजबूर किया जाता है। थोपे गए इस पेशे की वजह से लाखों महिलाएं शोषित हैं। महिला संगठनों को भी इनकी सुध नहीं है। जबकि सफाईकर्मी महिलाओं का विकास इस काम से मुक्ति के बाद ही हो सकता है। तभी समाज भी तरक्की कर सकता है। आंबेडकर का मानना था कि अगर आप किसी समाज की उन्नति देखना चाहते हैं तो पैमाना यह होना चाहिए कि उस समाज की महिलाओं ने कितनी प्रगति की है। उन्होंने यह भी कहा था कि भूखे रहने पर भी यह गंदा पेशा छोड़ देना चाहिए। ऐसे में अगर सभ्य समाज के लोग स्वयं को सभ्य नागरिक कहलाना चाहते हैं तो यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे थोपे गए पेशे को बंद करवाएं और सफाईकर्मी महिलाओं का शोषण बंद करें। उन्हें कोई अच्छा पेशा दिलाया जाए ताकि वे इज्जतदार जिंदगी व्यतीत कर सकें। सुखद यह है कुछ महिलाओं में अब यह जागरूकता आई है और वे खुद कह रही हैं कि हम शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे और मैला भी नहीं उठाएंगे। सफाई कर्मचारी महिलाओं में से अनेक महिलाएं स्वयं आगे बढ़ कर अपने जैसी काम करने वाली महिलाओं की भी अगुआई कर रही हैं। अब वे खुद आगे आकर सरकारी कार्यालयों के सामने मैला ढोने की टोकरियां जला रही हैं और पुनर्वास के अपने अधिकार के लिए नारे लगा रहीं हैं कि “मैला प्रथा बंद करो, बंद करो। पुनर्वास का प्रबंध करो।”



सफाई कर्मचारी आंदोलन बीस सालों से अभियान चला रहा है। यह अभियान भारतीय समाज को बेहतर बनाने के लिए उस सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ है जहां एक इंसान दूसरे इंसान का मल-मूत्र साफ करने के लिए अभिशप्त है। भारत में तेरह लाख लोग सफाई कर्मचारियों का जीवन जीने को मजबूर हैं। अभियान की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दिसंबर 2004 में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को आदेश दिया कि वे मैला प्रथा निषेध अधिनियम 1993 को सख्ती से लागू करें। इसके अलावा संबंधित कानून की उपेक्षा करने और इस संबंध में उचित कदम न उठाए जाने और प्रशासनिक लापरवाही की वजह बताएं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि इस प्रथा के उन्मूलन के लिए समयबद्ध कार्यक्रम बनाए जाएं और मैला ढोने के कार्य से जुड़े सफाई कर्मचारियों का पुनर्वास किया जाए।



अगर 2010 तक मैला प्रथा उन्मूलन के लक्ष्य को पाना है तो नई रणनीति, समर्पित संगठनों और लोगों की जरूरत है। सरकारें अगर राष्ट्रमंडल खेलों के लिए समयबद्ध योजना बना और लागू कर सकती हैं तो इस गंदी प्रथा के खिलाफ अभियान क्यों नहीं चला सकतीं। मैला प्रथा उन्मूलन और सफाई कर्मचारियों के पुनर्वास के लिए सरकार ने 1990 में कुछ कदम उठाए थे। उस समय इसे मिटाने की समय सीमा 1995 तय हुई थी।



बाद में इसे बढ़ा कर 1998 कर दिया गया। फिर तत्कालीन प्रधानमंत्री ने वादा किया कि वे 2000 तक इस प्रथा का जड़ से खात्मा कर देंगें। तब से लेकर आज तक इसकी समय सीमा बढ़ती ही जा रही है। इस प्रथा को बनाए रखने में भ्रष्ट नौकरशाही का बड़ा हाथ है। दलितों में भी दलित इस समुदाय को लेकर कहीं से संवेदनशील नजर नहीं आते।

शुक्रवार, 9 जुलाई 2010

समय का सच यही है

गलत जो है सही है, अनैतिक कुछ नही है

बात ये जच रही है समय का सच नही है


मत बोलो कि जनता खुश नही है,यहां से देखो उसका दुख नही है

खुदा जाने ये कैसा तिलिस्म, व्यवस्था रच रही है



दलित की भी है इज्जत, है नारी की अस्मिता

उन्ही के सम है लेकिन उन्हें नही पच रही है



गरीबी डस रही है, मुफलिसी हंस रही है

गनीमत है कि फिर भी ये इज्जत बच रही है



उसे ऐसा दिखाया जा रहा है, नही ऐसी है जैसी दिख रही है

न जाने किन हाथों में होगी डोर इसकी, ये पुतली सामने जो नच रही है



है ये अंधी दौड़ कैसी, भीड़ को रौंद कर भी

आगे बढ़ रही है, ये भागमभाग कैसी मच रही है

समय का सच यही है



संपर्क: 9818482899

36/13 ग्राउण्ड फ्लोर

ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली-110008

मंगलवार, 6 जुलाई 2010

हमारी पीर को यारो न ये समझे न वो समझे

                                                                                                                                        -राज वाल्मीकि



हमारे भारतीय समाज में अंधविश्वासों एवं रुढ़िवादिता को बहुत महत्व दिया जाता है। स्थिति यह है कि शिक्षित वर्ग भी इनका पालन करता है - परम्परा के नाम पर तीज-त्योहार एवं शादी-विवाह के मौके पर इन्हें अक्सर देखा जा सकता है। हमारे वाल्मीकि भाई-बहन तो कुछ ज्यादा ही अंधविश्वासी हैं। प्रायः देखा जाता है कि वाल्मीकि समाज में किसी के बीमार होने पर लोग डॉक्टर के इलाज के बजाय देवी-देवताओं एवं पूजा-पाठ को अधिक महत्व देते हैं। हमारे देवी-देवता भी विचित्रा प्रकार के होते हैं जो मरीज को ठीक करने के एवज में मुर्गा अथवा सूअर की बली मांगते हैं। इतना ही नहीं वे पीने के लिए शराब भी मांगते हैं। अब ये अलग बात है कि देवताओं को रक्त की धार एवं दो चार बूंद शराब चढ़ा देने के बाद भगत (जिस के सिर पर देवता आते हैं) और उसके संगी-साथी शराब पीकर व मीट खाकर मस्त हो जाते हैं। भले ही मरीज मर जाए या मरीज के घरवाले कर्ज में डूब जाएं - उनकी बला से।



इसी तरह मर्हिर्ष वाल्मीकि की जयन्ती हमारे वाल्मीकि भाई-बहन बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं । हजारों-लाखों रुपये खर्च करते हैं किन्तु यह जानकर अफसोस होता है कि वे मर्हिर्ष वाल्मीकि से सही प्रेरणा नहीं लेते ( मर्हिर्ष वाल्मीकि का हमारे वाल्मीकि (भंगी) समाज से कोई लेना-देना है या नहीं यह विवाद का विषय है और यहां मेरा उद्देश्य वाल्मीकि पर बहस करना नहीं है इसलिए मैं इस विषय पर बात नहीं करुंगा।) कुछ लोग कहते हैं कि मर्हिर्ष वाल्मीकि की कलम को वाल्मीकियों ने झाड़ू बना लिया है और सफाई कार्य में लिप्त हैं। यह स्थिति वाकई दुखद है। हम अपने बच्चों को प्रेरित करें कि वाल्मीकि की कलम से प्रेरणा लेकर अधिकाधिक शिक्षित होकर स्वयं प्रगति करें और सम्मान से जीना सीखें तथा अपने समाज को दयनीय दशा से उबारें। उन्हें सम्मान से जीना सिखाएं। उनमे स्वाभिमान जगायें। मर्हिर्ष वाल्मीकि का जन्मोत्सव मनाने वाली संस्थाओं से मेरी विनती है कि वे इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के मेधावी छात्रा-छात्राओं को पुरस्कृत करें ताकि उन्हें शिक्षित होने हेतु प्रोत्साहन मिले। अब समय आ गया है कि वाल्मीकि समाज के हाथ में झाड़ू नहीं बल्कि कलम होनी चाहिए।



हमारे बहुत से वाल्मीकि भाई-बहन ऐसे हैं जो धार्मिक कर्म-काण्डों में डूबे हुए हैं। वे निरंकारी बाबाओं, आशाराम बापुओं तथा अन्य अनेक ऐसे ही धर्मगुरुओं की शरण में जाकर अपने धन एवं समय की बरबादी करते हैं। वे बाबाओं के प्रति अंधश्रृद्धा रखते हैं और उन्हें भगवान से कम नहीं मानते। नियमितरूप से सत्संग में जाते हैं। ऐसे लोगों की मूर्खता से बाबा खूब लाभ उठाते हैं और इन से दान-पूजा के नाम पर मिले पैसे से ऐश करते हैं। कई बार हमारे ये भाई-बहन सत्संगों में बाबाओं की शरण में जाकर इस बात से धन्य हो जाते हैं कि वहां उन्हें उनकी जाति की वजह से नीच नहीं समझा जा रहा है उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। किन्तु वहां की हकीकत भी यही होती है कि उन्हें कोई भी उच्च पद नहीं दिया जाता है। जातिवादी इस समाज व्यवस्था में ऊंचा पद तथाकथित ऊंची जाति वालों को ही दिया जाता है। पर हमारे भाई इसी खुशफहमी में जीते हैं कि अब उन्हें सम्मान मिलने लगा है और वे तन-मन-धन से इन बाबाओं की सेवा में अर्पित रहते हैं।



भगवानों और माता रानियों की पूजा करने मे भी इनका कोई जवाब नहीं। इसका प्रमाण है कि हमारे वाल्मीकि भाईयों-बहनों के घर-घर में मन्दिर मिल जाएंगे। नवरातों का व्रत रखने वाले, कांवर ले जाने वाले हमारे बहुत से भाई-बहन मिल जाएंगे। पर यथार्थ यही है कि इस में वे अपना मेहनत से कमाया पैसा और अमूल्य समय की बरबादी करते हैं। वरना वे अपने विवेक से निर्णय करंे और बताएं कि इतना कुछ करने पर भी भगवान ने उन्हें क्या दिया? सुधीर कुमार परवाज के शब्दों में कहें तो -



ये पत्थर है इसे मत पूज ये वरदान क्या देगा

ये अंधा है ये बहरा है ये तुझ पर ध्यान क्या देगा

हमें खुद अपने जीवन के सभी दुख दूर करने हैं

दुखों से हमको छुटकारा भला भगवान क्या देगा



हमारे भारतीय समाज की बड़ी विडम्बना है कि इस में सही व्यक्ति को कभी सही सम्मान नहीं दिया जाता है । हमारा दलित समाज जितनी मेहनत करता है, समाज के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, मगर फिर भी आदर के योग्य नहीं समझा जाता। हमारे सफाई कामगारों का उदाहरण हमारे सामने है। सफाई कामगार समुदाय समाज में साफ-सफाई रख समाज को स्वच्छ व स्वस्थ रखता है। उसके इस उत्कृष्ट कार्य हेतु न केवल उसे उचित पारिश्रमिक बल्कि उपयुक्त सम्मान मिलना चाहिए। पर यथार्थ इसके ठीक उल्टा है। समाज में उसे नीच समझा जाता है। हेय-दृष्टि से देखा जाता है। उसे सम्मान के योग्य नहीं समझा जाता। दूसरी ओर ब्राह्मण/पंडित

/पुजारी आलसी श्रेणी के व्यक्ति हैं। परिश्रम करने में इनका विश्वास नहीं है। पूजा-पाठ /कर्मकाण्डों/धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाकर पैसा कमाना ही इनका ध्येय है। इस तरह के व्यक्ति को उनके आलस व लोगों को मूर्ख बनाने के लिए नीच एवं घृणा के योग्य समझा जाना चाहिए। किन्तु सच हमारे सामने है कि ऐसा व्यक्ति सम्मान के योग्य समझा जाता है। उसे आदरणीय कहा जाता है। पूज्यनीय माना जाता है।



अतः इस समय में हमारा यह दायित्व बनता है कि हम न केवल अपने श्रम के महत्व को समझे बल्कि अपने समुदाय के लोगों को समझाएं भी। इतना ही नहीं हम तथाकथित सभ्य समाज को भी चेताएं कि वह हमारे श्रम का सम्मान करें। हमारा महत्व समझे। किन्तु इसके लिए हमें स्वयं जागरुक होना होगा। अपने समाज को जागरुक करना होगा। हमें धर्मकाण्डो, कर्मकाण्डों, अंधश्रृद्धा, अंधविश्वासों से मुक्त होना होगा। धर्म की अफीम की बेहोशी से हमें जाग्रत होना होगा। हमें तथाकथित सभ्य समाज को भी यह अहसास दिलाना होगा कि हम भी मनुष्य हैं और उनसे किसी भी तरह उन्नीस नहीं है। अतः हमें भी समाज में समता चाहिए, सम्मान चाहिए। बराबरी का दर्जा चाहिए। सभी जातियों के मनुुष्यों को भेदभाव कराने वाली/ऊंच-नीच बनाने वाली इस जाति व्यवस्था से ऊपर उठकर आपसी मानवीय प्रेम, सद्भावना, अपनत्व को अपना कर मानवता की बुनियाद को मजबूत करना होगा। तभी ये देश गर्व करने के योग्य होगा। हमारा समाज एक सभ्य समाज कहलाने का हकदार होगा।



किन्तु अभी का यथार्थ इसके विपरीत है। आखिर कब तक हम जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव का दंश सहते रहेंगे। हमारे दर्द को , हमारी पीर को लोग कब समझेंगें? अभी तो मैं महेन्द्र मोहनवी के शब्दो में यही कह सकता हूं कि -



नयन के नीर को यारो न ये समझे न वो समझे

हमारी पीर को यारो न ये समझे न वो समझे

इन्होंने कर दिया अंधा उन्होंने कर दिया बहरा

मिरी तासीर को यारो न ये समझे न वो समझे

कहीं है भाग्य का रोना, कहीं तकदीर में उलझे

मगर तदबीर को यारो न ये समझे न वो समझे

पुस्तक समीक्षा - मां मुझे मत दो - कवियत्री पूनम तुषामड

पुस्तक-समीक्षा




जातीयता और पितृसत्ता की विरासत ‘मां मुझे मत दो’



-राज वाल्मीकि


















मुकेश मानस की कविता की कुछ पंक्तियों को उद्धृत कर अपनी बात षुरु करता हूं - ‘उसने मेरा नाम नहीं पूछा, काम नहीं पूछा, सिर्फ पूछी एक बात, क्या है मेरी जात, मैंने कहा इन्सान, उसके होठों पर थी कुटिल मुस्कान’ मुस्कान का कारण स्पष्ट था। क्योकि उसने सदियों से दलित वर्ग को इन्सानी हकों से महरुम कर जलालत और अपमान के दोजख मे ढकेल कर पशुओं से भी बदतर स्थिति में पहुंचा दिया। सदियों तक वह इस अमानवीय स्थितियों से मुक्ति हेतु छटपटाता रहा। पर मनुवादी व्यवस्था ने उसकी आवाज छीन ली थी। घुट-घुट कर मर-मर कर जीने को छोड़ दिया था। ऐसे में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने न केवल उस दोजख से दलितों को मुक्ति का रास्ता दिखाया बल्कि उस दलित वर्ग को बोलने को प्रेरित किया जो अब तक मूक/गूंगे बने हुए थे। जब इस वर्ग को बोलने लिखने-पढ़ने का मौका मिला तो वह चाहे आत्मकथाओं में हो, कहानियों में हो, लेखों में हो, या कविताओं में हो, वह अपनी अभिव्यक्ति देने लगा। इससे वह न केवल अपने दर्द को बयां करने लगा बल्कि अपना आक्रोष भी व्यक्त करने लगा तथा मानवीय गरिमा के खिलाफ किसी भी प्रकार के उत्पीड़न व भेदभाव के खिलाफ उसकी कलम चलने लगी। और न्याय की मांग करने लगी।



आज की चर्चित कवियत्री पूनम तुषामड़ ने भी अपने प्रथम कविता संग्रह ‘मां, मुझे मत दो’ के माध्यम से जातीयता और पितृसत्ता के खिलाफ अपने विचार व्यक्त किए हैं। उनकी कविताएं इस व्यवस्था से सीधे-सीधे सवाल करती हैं -



‘ वे बताते हैं -

हम हरिजन हैं

हरिजन यानी हरि के जने

तो फिर हम और तुम सजातीय हुए

फिर तुम्हारी आराधना और हमारा तिरस्कार क्यांे?

आखिर यह प्रपंच क्यों?



वे विद्रूपताओं को प्रस्तुत कर इस तथाकथित लोकतांत्रिक व्यवस्था से पूछती हैं -



गौर सेे निहारो/वक्त के थपेड़ों से/असमय ही बूढ़ी और जर्जर काया को

जो आज भी तुम्हारी व्यवस्था को/मैले के रूप में ढोती है/

एकबार में न जाने कितने आंसू रोती है/...बताओ कि /

तुम्हारे लोकतन्त्र की /कौन-सी तस्वीर उभरती है इनमें?



इतना ही नहीं कवियत्री पूनम तुषामड़ जानती है कि अनपढ़/अषिक्षित दलितों की आंखों पर धर्म, पुनर्जन्म, अंधविष्वास और ईष्वर के नाम की पट्टी बांध दी गई है जिससे वे कभी अपनी मानवीय गरिमा, समानता और न्याय की मांग न कर सकें। इसीलिए कवियत्री ईष्वर और देवता के विरोध में लिखती है -



‘ हे देव! मुझे नहीं चाहिए/तुम्हारे इस भव्य मंदिर में प्रवेष/

नहीं चाहिए तुम्हारा दर्षन और प्रसाद/

क्योंकि तुम पत्थरों की इस सुन्दर इमारत में रखे/

गढ़े हुए पत्थर हो/

और मैं पत्थरों के बीच/पत्थर नहीं होना चाहती।



कवियत्री की नजर उपेक्षित/तिरस्कृत लोगो पर फोकस हुई है और उसने लाईट उठाने वाले, बाल मजदूर तथा सफाई कर्मचारियों पर ‘लाईट उठाने वाले’, ‘एक प्रष्न’, ‘अम्मां’, ‘एक मृतक का बयान’ आदि मार्मिक कविताएं लिखी हैं। और उन पात्रों से व्यवस्था पर सवाल भी उठवाये हैं जैसे ‘एक मृतक के बयान’ में सफाई कर्मचारी कहता है -



‘मैं पूछता हूं -

क्या यही है

मेरे हिस्से का भारत?

जो है निरन्तर

प्रगति पथ पर अग्रसर!’



कवियत्री की नजर सिर्फ जातीय उत्पीड़न/भेदभाव तक ही सीमित नहीं है। वह इस समाज में व्याप्त पितृसत्तात्मक समाज व्यवस्था पर भी उंगली उठाती हैं। इसे उनकी ‘बेदखल’ कविता में देखा जा सकता है। कवियत्री समता और सम्मान की चाहत करती हुई ‘एक मुट्ठी आसमां’ कविता में कहती हैं -

मुझे चााहिए समता और सम्मान/

नहीं चाहिए/तुम्हारी दया, करुणा और सहानुभूति/

जिसका कर के गुमान/तुम बनते हो महान



यूं तो पूनम तुषामड़ की कविताएं पूरी की पूरी अम्बेडकरवादी विचारधारा से जुड़ी हैं। पर उन्होंने ‘एक लड़ाई’ और ‘हमने छोड़ दिए हैं गांव’ मे इसे स्पष्ट रूप से व्यक्त किया है। बाबा साहब ने कहा है कि यदि वंचित वर्ग अपनी मुक्ति चाहते हैं तो उन्हें गांव छोड़ देने चाहिए। पूनम जी की कविताओं में भी इस वंचित वर्ग के लोग कहते हैं -



हमने छोड़ दिए हैं गांव/तोड़ दिया है नाता/

गांव के/कुएं, तालाब/मन्दिर और चौपाल से/

जो अक्सर हमें/मुंह चिढ़ाते/नीच बताते/

और कराते हैं जाति का अहसास।



जहां तक इस संग्रह के षिल्प और कलापक्ष का प्रष्न है तो कवियत्री का उद्देष्य सीधे औैर प्रभावषाली ढंग से अपनी बात रखना रहा है। वे प्रतीकों और बिम्बों में नहीं उलझी हैं। जहां कहीं प्रतिमान आंए भी हैं तो आज के संदर्भ मंे आए हैं। जैसे चांद मुझे है भाए अम्मा में चांद उन्हें रोटी जैसा लगता है।



इस संग्रह की षीर्षक कविता ‘मां, मुझे मत दो’ व्यवस्था के नकार की कविता है। जहां नई पीढ़ी पुरानी पीढ़ी से स्पष्ट कहती है कि तुमने जो अब तक जातीयता के दंष और पितृसत्ता के भेद झेले हैं वो विरासत में मुझे मत दो।



निष्कर्ष रूप में कहा जा सकता है कि युवा कवियत्री पूनम तुषामड़ की कविताएं भारतीय समाज की जातिवादी व्यवस्था, सामंतवादी मूल्यों तथा पितृसत्ता के खिलाफ विद्रोह करने के साथ ही पीढ़ियों से चली आ रही कुरीतियों, अंधविष्वासों तथा रुढ़ियों पर प्रहार करती हैं। विषेष बात यह है कि इस संग्रह की कविताएं मानवीय मूल्यों एवं स्त्री-पुरुष समानता की वकालत करती हैं।



संपर्क: 9818482899

36/13 ग्राउण्ड फ्लोर

ईस्ट पटेल नगर

नई दिल्ली-110008

मंगलवार, 29 जून 2010

प्रेम: पारंपरिक सोच बदलने की जरुरत

                                                                                                                            -राज वाल्मीकि
झूठी शान के लिए अपनी ही सन्तानों का खून अब दिल्ली (देश की राजधानी) में भी होने लगे हैं। प्रेमी युगल की हत्याएं अब आम होती जा रही हैं। निश्चित रूप से इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।



यह तो सभी जानते और मानते हैं कि स्त्री-पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण स्वाभाविक व प्राकृतिक है। यह आकर्षण और इसका परिपक्व रूप प्रेम सदियों से रहा है आज भी है और हमेशा रहेगा। इसमें कोई नई बात नहीं है। विपरीत लिंग का किसी व्यक्ति विशेष के प्रति शारीरिक आकर्षण के साथ मानसिक लगाव/पसन्द को प्रेम कह सकते हैं। यों मैं कोई प्रेम विशेषज्ञ नहीं हूं। प्रेम की परिभाषा लोग अपनी-अपनी तर से तय कर सकते हैं। पर मेरी चिन्ता का विषय इसी प्रेम से संबंधित है। यहां यह भी स्पष्ट कर दूं कि मेरा आशय एक तरफा प्रेम से नहीं है। जिस तरह की घटनाएं आज हो रही हैं कि किसी लड़के को किसी लड़की से प्रेम हो गया। लड़की ने उसके प्रेम को स्वीकार नहीं किया तो उसने उसके उपर तेजाब फेंक दिया। मकसद यही कि मेरी नही तो किसी की नहीं। यह प्रेम कदापि नहीं हैं। यह तो सामंतवादी सोच है जिसमें अधिकार का भाव रहता है और दूसरे को अपने अधीन समझने की प्रवृति। मेरा तात्पर्य ऐसे प्रेम से भी नहीं है कि जिसके नाम पर कोई अपने विपरीत लिंगी का शोषण करे। यह तो स्वार्थ है।



मेरा आशय उस प्रेम से है जिसमें कुंआरे लड़का-लड़की एक दूसरे से सच्चा प्रेम करते हैं और उसकी परिणति विवाह में चाहते हैं। पर समाज विशेषकर हिन्दू समाज की परम्परावादी सोच के कारण उनका प्रेम अंजाम तक नहीं पहुंच पाता बल्कि परिणाम उनमें से किसी एक अथवा दोनों की हत्या या आत्महत्या से होता है। इस तरह के कई उदाहरण हमें अपने आस-पास देखने को मिलते हैं। समाचारपत्रों में भी हम इस तरह की घटनाएं पढ़ते हैं। कुछ उदाहरण देखिए:- ‘प्रेमी से शादी की तो बेटी को मार डाला’ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रेमी से शादी करने की सजा लोनी में एक बार फिर दोहरा दी गई। मनपसन्द युवक से शादी करने पर हारुन नाम के व्यक्ति ने बेटी परवीन को मौत के घाट उतार दिया।(18 जनवरी 2010, नई दुनिया) ‘अपने ही गोत्र में शादी करने के कारण खाना पड़ा जहर, युवक की मौत, प्रेम प्रसंग के चलते हरिद्वार में शादी करने के बाद मुज्जफर नगर आकर परिजनो के सामने प्रेमिका बनी पत्नी सुदेश और प्रेमी अलकेश ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एक ही गोत्र के होने के कारण उनके परिजन उनके विवाह के खिलाफ थे। (राष्ट्रीय सहारा, 4 जनवरी 2010)।

‘इज्जत की खातिर बेटी का कत्ल’ गुड़गांवा के पातली हाजीपुर में प्रेमी के संग भागी युवती के परिजनो ने ही मौत के घाट उतार कर उसका अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया। गांव पातली के ही मुनेश नामक युवक के साथ 24 दिसम्बर 2009 को उनके लौट आने के बाद दोनों परिवारों मे समझौता हो गया था। लेकिन लड़की के परिजनों का गुस्सा कम नहीं हुआ और उन्होने इज्जत के नाम पर अपनी ही बेटी को मौत की नींद सुला दिया। (राष्ट्रीय सहारा, 29 दिसम्बर 2009)। इसी तरह नरेला निवासी हेमराज (50) ने अपनी बेटी के प्रेमी की हत्या कर उसके शव को जला दिया। कारण यह था कि उसकी बेटी का प्रेमी उसकी जाति से नहीं था। इसलिए उसने इसे इज्जत का सवाल बना लिया और बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी। (हिन्दुस्तान टाईम्स 26 दिसम्बर 2009)। पच्चीस दिसम्बर 2009 को राष्ट्रीय सहारा की खबर है ‘प्यार पर फिर चली जात की तलवार’ अन्तरजातीय विवाह करने वाले प्रेमी जोड़े को किया अलग। साहिबाबाद के गौरव सैनी और मोनिका डागर दोनों बालिग थे और पिछले दो साल से दूसरे से प्रेम करते थे। उन्होंने आर्य समाज मन्दिर में शादी की थी। पर दोनों के बीच जाति भेद ‘खलनायक’ बनकर आया। गौरव सैनी जाति का है जबकि उसकी पत्नी जाट समुदाय से ताल्लुक रखती है। गौरव ने अदालत के आग्रह किया है कि शादी का सबूत देने के बावजूद उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसका और उसकी पत्नी को उसकी मर्जी के बिना उसके भाई के हवाले कर दिया, लिहाजा पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार एक ही गोत्र में शादी करने के कारण एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हरियाणा के सोनीपत जिले के महारा गांव के रहने वाले चार लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके नाम दयाल सिह (50) संदीप (25), पवन (19), इन्द्रजीत (19)। कारण था कि वीरेन्द्र नामक युवक ने अपने ही गोत्र की लड़की से प्यार कर शादी की। इसके लिए न केवल युवक की हत्या की गई बल्कि युवती से उसके चचेरे भाईयों ने ही बलात्कार किया।(हिन्दुस्तान टाईम्स, 28 अक्टूबर 2009)। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में चेचेरे भाईयों द्वारा उनकी दो बहनों की हत्या का मामला भी प्रकाश में आया था। उसकी चचेरी बहनों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होने दो गरीब लड़को से प्यार किया था। लड़कियों के घरवालों को गरीब लड़को से प्यार करना नाकाबिल-बर्दाश्त था।



उपरोक्त उदाहरणों से स्पष्ट है कि युवा चाहे एक जाति के हों, एक गोत्र के हों या अलग-अलग जाति के हों, अमीर-गरीब हों, परम्परावादी समाज को उनका प्रेम करना बर्दाश्त नहीं है। आश्चर्य की बात है कि जिस संतान को वे इतने लाड़-प्यार से पालते-पोषते हैं, पढ़ाते-लिखाते हैं, उनके उज्जवल भविष्य का सपना देखते हैं। उन्हें तथाकथित गोत्र, जाति, सम्प्रदाय या अमीरी-गरीबी के नाम पर उनकी हत्या करने से भी नहीं हिचकते। यहां गौरतलब है कि जिस गोत्र या रक्त शुद्धता की बात करते हैं तो इतिहास गवाह है कि यहां के मूल निवासियों और बाहर से आए लोगों का समय-समय पर इतना मिश्रण हो चुका है कि रक्त शुद्धता की बात करना मूर्खता ही कहा जा सकता है। रही बात जाति की तो जाति का विभाजन खासकर हिन्दू समाज में जिस आधार पर किया गया या जिस पौराणिक सन्दर्भों मे किया गया उसका भी कोई तर्क नहीं है। हिन्दू मिथ ब्राह्मणों को ब्रह्म के मुख से, क्षत्रियों को भुजा से, वैश्यों को उदर से और शूद्रों को पैरों से उत्पन्न मानता है। लेकिन आप और हम जानते हैं कि इस तरह से किसी का जन्म नहीं हो सकता है। यह एक जैविक क्रिया है जिसमें स्त्री-पुरुष के संसर्ग से स्त्री के गर्भ धारण से ही सन्तान का जन्म होता है। फिर अतीत हो या वर्तमान स्त्री-पुरुष संबंध किसी जाति-विशेष के मोहताज नही होते। प्रकृति ने सिर्फ स्त्री और पुरुष बनाए है। हमारे यहां जातियों के विभाजन के बाद भी ऐसे प्रसंग मिलते हैं जिन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य स्त्रियों के शूद्रों से शारीरिक संबंध रहे हैं और ब्राह्मणों, क्षत्रियों, वैश्यों ने शूद्र जाति की स्त्रियों से यौन संबंध स्थापित किए हैं। ऐसे में गोत्र और जाति की बात बेमानी हो जाती है। इसी प्रकार हिन्दू-मुसलमान-सिक्ख-ईसाईयों की स्थिति है। स्त्री-पुरुष संबंध किसी सम्प्रदाय के मोहताज नहीं होते। मुसलमानों, ईसाईयों, सिक्खो की स्त्रियों के हिन्दू पुरुषों से तथा हिन्दू स्त्रियों के उनसे यौन संबंध रहे हैं। फिर सम्प्रदाय या जाति को इज्जत का सवाल बनाना कहां की समझदारी है। यही बात अमीरी और गरीबी के बारे में कही जा सकती है। स्त्री-पुरुष संबंध एक प्राकृतिक आवश्यकता है। उसका अमीरी-गरीबी से कोई संबंध नहीं होता है।



कहने का तात्पर्य यह है कि हमारे बच्चों या युवा लड़के-लड़कियों का प्रेम करना कोई गुनाह नहीं है। यह तो स्वाभाविक या प्राकृतिक है। पर इसे गोत्र-जाति-सम्प्रदाय के नाम पर इज्जत का सवाल बनाना और अपने ही बच्चों को घुट-घुटकर जीने पर विवश करना जैसे उन्होने कोई बहुत बड़ा गुनाह कर दिया अथवा उनकी जान ले लेना नासमझी और क्रूरता की पराकाष्ठा है। अब समय आ गया है कि हम अपनी पारंपरिक सोच बदल कर आज के सन्दर्भ में सोचें। हम निष्पक्ष होकर सोचें कि जब हम अपने बच्चों की उम्र में थे तब क्या हमारा मन किसी विपरीतलिंगी के प्रति आकर्षित नहीं होता था। क्या हम उसका गोत्र, जाति या सम्प्रदाय देखकर प्रेम करते थे। हमें तो वह इन्सान विशेष (लड़का या लड़की) पसन्द होता था। पर हमारे बुजुर्गों ने हमारे, हमारे माता-पिता ने हमें भी इस तरह के बंधनों की दुहाई दी थी और हमारा प्रेम घुट-घुट कर मरने पर विवश हुआ था। क्या हम वही पुरानी लीक पीटते रहें? क्या यह हमारे बच्चों के प्रति नाइंसाफी नहीं है? क्या हमें हमारा नजरिया बदलने की जरुरत नहीं है? क्या समझदारी इसमें नहीं लगती कि हम तथाकथित गोत्र, जाति, सम्प्रदाय और अमीरी-गरीबी से उपर उठकर अपने बच्चों की खुशियों को प्राथमिकता दें? उन्हें खुश देखकर हमें कितनी खुशी मिलती है, तो क्या उनकी खुशी के लिए हम जरा हटकर नहीं सोच सकते?



संपर्क: 9818482899

36/13 ग्राउण्ड फ्लोर

ईस्ट पटेल नगर,

नई दिल्ली-110008